पार्रिकर ने पाक को दी चेतावनी, बहुत सह चुके, अब खत्‍म हो चुकी है क्षमता

जयपुर। पठानकोट आतंकी हमले के बाद भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक बार फिर पाकिस्‍तान को चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा है कि देश की सहने की क्षमता खत्म हो गई है और रक्षा मंत्री के तौर पर वह अब और सहन नहीं कर सकते।

manohar-parrikar-warns-pakistan

पर्रिकर ने यह बातें शनिवार को जयपुर में कहीं जहां वह एक कर्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहु्ंचे थे। उन्‍होंने कहा कि यह होना नहीं चाहिए और वह सहन नहीं कर सकते, बहुत हो गया। सहने की जो क्षमता देश की है, वह अब खत्म हो चुकी है। उन्‍होंने साफ शब्‍दों में कहा रक्षा मंत्री के तौर पर मेरी क्षमता खत्म हो गई है।

पठानकोट हमले में इंडियन एयरफोर्स के एक अधिकारी को जाल में फंसाए जाने की खबरों पर उन्होंने कहाकि मुझे नहीं लगता कि इस तरह की घटनाएं उच्च स्तर पर होती हैं। कुछ बाते सामने आई हैं और हमने इन्हें रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए हैं।

आपको बता दें के दो जनवरी को पंजाब के पठानकोट स्थित इंडियन एयरफोर्स के बेस पर आतंकी हमला हुआ था। इसमें सात सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे।

भारत का कहना है कि आतंकी पाकिस्तान से आए थे और उसने इस संबंध में कार्रवाई के लिए जरूरी जानकारी पाकिस्तान को दे दी है। इसी हमले की पृष्ठभूमि में दोनों देशों के विदेश सचिवों की 15 जनवरी को होने वाली वार्ता को टाल दिया गया।

भारत ने पाकिस्तान में कुछ आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का स्वागत किया है और आने वाले दिनों में दोनों देशों के विदेश सचिव आपसी सहमति से वार्ता की तारीख तय करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+