भारतीय जवानों से बर्बरता पर बोले अरुण जेटली, उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी
अरुण जेटली ने कहा कि पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में हमारे दो जवान मार दिए गए और उनके शवों के साथ किया गया कृत्य निंदनीय और अमानवीय है।
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो भारतीय जवानों के साथ पाकिस्तानी सेना की बर्बरता पर केंद्रीय रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने करारा जवाब दिया है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि पाकिस्तान ने अमानवीय हरकत की है। हमारी सेना के दो जवानों के साथ अमानवीय हरकत का उन्हें परिणाम भुगतना होगा। दोनों जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी। हमारी सेना पूरे घटनाक्रम का करारा जवाब देगी।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में दो जवानों के साथ बर्बरता
जम्मू कश्मीर के पुंछ में सोमवार को पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के साथ युद्धविराम का उल्लंघन किया। नॉर्दन कमांड की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना ने दो जवानों के शवों के साथ निर्ममता की और उन्हें क्षत-विक्षत किया है। भारतीय जवानों के साथ अमानवीय हरकत पर केंद्र सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया आई है। रक्षामंत्री अरुण जेटली ने कहा कि जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। अरुण जेटली ने कहा कि पुंछ के कृष्णाघाटी सेक्टर में हमारे दो जवान मार दिए गए और उनके शवों के साथ किया गया कृत्य निंदनीय और अमानवीय है। जेटली ने कहा कि ऐसा हमले या फिर युद्ध के दौरान भी नहीं होता, शांति के बीच ऐसी घटना की बात तो छोड़ ही दीजिए। जवानों के शव को क्षत-विक्षत करना बर्बरता की पराकाष्ठा है। भारत सरकार इस कृत्य की कड़ी निंदा करती है। बता दें की अरुण जेटली रक्षामंत्री का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।
अरुण जेटली ने आगे कहा कि हमें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है, वो इस मामले उचित कार्रवाई करेंगे। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि अपने जवानों की शहादत को हम बेकार नहीं जाने देंगे। नॉर्दन कमांड की ओर से जो बयान जारी किया गया है उसके मुताबिक पाकिस्तान की ओर से सोमवार को मोर्टार और रॉकेट से फायरिंग की गई। पुंछ की कृष्णा घाटी में सेना की दो फॉरवर्ड पोस्ट्स पर यह फायरिंग हुई है। इस फायरिंग के बीच ही पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) की दोनों पोस्ट्स पर फायरिंग की गई।
{promotion-urls}
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications