#DeepVeerKiShaadi: सही में शहजादी हैं दीपिका पादुकोण, शादी में पहनीं इतने करोड़ की रिंग
मुंबई। बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी की दीपिका पादुकोण अब रणवीर सिंह के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध गई हैं। इटली में हुई दोनों की शादी इस साल की शाही शादियों में से एक हैं, पिछले 6 सालों से एक-दूसरे के साथ प्रेम के बंधन में बंधे दीपिका-रणवीर अब अधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए, दोनों के चाहने वालों को इन दोनों की शादी की तस्वीरों का काफी इंतजार करना पड़ा, इस शादी में काफी करीबी लोग ही शामिल हुए थे।

दीपिका ने पहनीं करोड़ों की रिंग
शादी की तस्वीरों से आप शादी की भव्यता का अंदाजा लगाया सकते हैं, तस्वीरों से साफ है कि शादी में दीपिका ने काफी महंगी ज्वैलरी पहनी थी और उनका कास्टयूम भी काफी भारी-भरकम था, ऐसे में चर्चा है कि दीपिका ने शादी में जो अंगूठी पहनी है, उसकी कीमत करोड़ों में है।

रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम के सोने की चेन
बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक दीपिका के रिंग की कीमत करीब 1.3 करोड़ से 2.7 करोड़ के आसपास है तो वहीं दीपिका के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए के आस-पास बताई गई है और कहा गया है कि दीपिका ने रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम की एक सोने की चेन भी खरीदी थी।

21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा पहला रिसेप्शन
मालूम हो कि दीपवीर 14 और 15 नवंबर को पहले कोंकणी और बाद में सिंधी रीती रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंध गए। दीपवीर अब 21 नवंबर को बेंगलुरु और 28 नवंबर को मुंबई में अपनी शादी का रिसेप्शन आयोजित करेंगे।

दुल्हन की तरह सजा रणवीर सिंह का घर
इटली में शादी के बाद अब दीपिका पादुकोण मुंबई में रणवीर सिंह के बंगले में रहेंगी, दोनों के स्वागत के लिए इस वक्त उनका घर दुल्हन की तरह सजा है। घर को खूबसूरत लाइटों और फूलों से सजाया गया है, जिसके बाद घर की खूबसूरती देखते ही बनती है।












Click it and Unblock the Notifications