चूड़ा सेरेमनी में ऐसी लग रहीं थीं दीपिका, अपने अनोखे स्टाइल में नजर आए रणवीर

बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट कीं।

DeepVeer

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध गए। गुरुवार को सिंधी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने के बाद दोनों ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी की पहली तस्वीरें पोस्ट कीं। इसके बाद से ही दोनों के फंक्शन की बाकी तस्वीरें धीरे-धीरे कर सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। दीपिका की चूड़ा सेरेमनी की एक फोटो सामने आई है, जिसमें ये जोड़ा काफी खूबसूरत लग रहा है।

एक-एक कर आ रहीं शादी की तस्वीरें

एक-एक कर आ रहीं शादी की तस्वीरें

दीपिका-रणवीर की शादी से एक और फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई है। फैशन डिजाइनर सब्यसाची ने दीपिका की चूड़ा सेरेमनी से एक फोटो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। इस फोटो में दीपिका-रणवीर दोनों ही डिजाइनर के शानदार आउटफिट्स में नजर आ रहे हैं। दीपिका ने जहां मरून रंग का सूट पहना है, वहीं रणवीर ने हरे रंग के कुर्ते-पायजामे के साथ सफेद जूते पहने हैं।

अपनी टीम के साथ नजर आया नवविवाहित जोड़ा

अपनी टीम के साथ नजर आया नवविवाहित जोड़ा

दोस्तों के साथ खड़े दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा एक और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसमें नवविवाहित जोड़ा रणवीर सिंह की पूरी टीम के साथ खड़ा है। डिजाइनर सब्यसाची की भी शादी समारोह से तस्वीर सामने आई है।

इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा बड़ा रिसेप्शन

इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए होगा बड़ा रिसेप्शन

रणवीर-दीपिका ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज के साथ शादी की। वहीं 15 नवंबर को शादी सिंधी परंपरा से हुई। इस शादी को बेहद निजी रखा गया था और केवल परिवार और करीबी दोस्त ही इसमें शामिल हुए थे। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड के अपने दोस्तों के लिए दोनों मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन रखेंगे। वहीं एक पार्टी दीपिका के होमटाउन बेंगलुरू में भी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+