रणवीर संग 'जुम्मा चुम्मा' गाने पर ब‍िग बी ने लगाए जबरदस्त ठुमके, याद आया गुजरा जमाना, वायरल हुआ वीडियो

Recommended Video

      Deepika & Ranveer Reception: Amitabh Bachchan & Ranveer dancing to Jumma Chumma at party | FilmiBeat

      मुंबई। हिंदी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपना तीसरा ग्रैंड रिसेप्शन शनिवार को मुंबई के हयात होटल में दिया, जहां बॉलीवुड की नामी-गिरामी हस्तियां शामिल हुईं, इस पार्टी के कई वीड‍ियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें सबसे ज्यादा चर्चा अमिताभ बच्चन और रणवीर सिंह के डांस वीडियो की है, जिसमें अमिताभ ने रणवीर सिंह के साथ अपने ही हिट नंबर 'जुम्मा-चुम्मा' दे दें पर डांस किया। सोशल मीड‍िया पर वायरल वीड‍ियो में रणवीर की र‍िक्वेस्ट पर अमिताभ बच्चन आइकॉन‍िक सॉन्ग 'जुम्मा चुम्मा' पर डांस किया।

      अमिताभ ने किया रणवीर सिंह संग डांस

      अमिताभ ने किया रणवीर सिंह संग डांस

      आप वीडियो में अमिताभ के डांस स्टेप से अंदाजा लगा सकता है कि आज भी अमिताभ की एनर्जी नौजवानों को फेल कर दें, आपको बता दें कि र‍िसेप्शन पार्टी में अमिताभ बच्चन पत्नी जया बच्चन, बेटी श्वेता बच्चन नंदा और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन साथ पहुंचे थे।

      अमिताभ बच्चन गाने का स‍िग्नेचर स्टेप करते दिख रहे हैं

      अमिताभ बच्चन गाने का स‍िग्नेचर स्टेप करते दिख रहे हैं

      वायरल वीडियो में रणवीर संग अमिताभ बच्चन गाने का स‍िग्नेचर स्टेप करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें अमिताभ बच्चन और दीप‍िका ने 'पीकू' फिल्म में साथ काम किया था, प‍िता और बेटी के र‍िश्ते पर बनी
      फिल्म ने सफलता का नया आयाम तय किया था।

      दीपिका भी अमिताभ को अपने पिता तुल्य मानती हैं

      रीयल लाइफ में भी अमिताभ-दीपिका एक-दूसरे से काफी प्रभावित हैं, अमिताभ कई प्लेटफार्म पर दीपिका को ग्रेट अभिनेत्री बता चुके हैं तो वहीं दीपिका भी अमिताभ को अपने पिता तुल्य मानती हैं।

      मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन

      मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन

      बता दें कि बेंगलुरू और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने के बाद शनिवार को दीप-वीर ने अपने बॉलीवुड और खेल जगत के कुछ खास दोस्तों के लिए तीसरा वेंडिग रिसेप्शन रखा था, जो कि मुंबई के ही पांच सितारा होटल द ग्रैंड हयात में हुआ।

      देखें वीडियो:

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+