Video: 'रणवीर सिंह आए चॉपर में दुल्हनिया दीपिका को ले जाने के लिए'

Recommended Video

      Deepika - Ranveer Wedding: Ranveer Singh makes Grand ENTRY on Hydroplane; Watch VIDEO | FilmiBeat

      मुंबई। दीपिका-रणवीर सिंह बस कुछ ही देर में सिंधी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे, बुधवार को दोनों नें कोंकणी प्रथा से एक-दूजे के साथ सात फेरे लिए थे। भारतीय समयानुसार आज सुबह 9 बजे से ही दीपिका-रणवीर की शादी की रस्में इटली के लेक कोमों में हो रही हैं, इस शादी को पूरी तरह से मीडिया को दूर रखा गया है और इसी वजह से इस शादी की एक भी तस्वीर अधिकारिका रूप से मीडिया में सामने नहीं आई हैं।

      आज फिल्मी स्टाइल में होगी शादी

      आज फिल्मी स्टाइल में होगी शादी

      वैसे कुछ तस्वीरें और वीडियो जरूर कल शाम से सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, हालांकि उसमें दीपिका और रणवीर की तस्वीर स्पष्ट नहीं है। मीडिया सूत्रों की माने तो कल की शादी में जहां सादगी देखी गई थी वहीं आज की शादी में धूम-धड़ाका देखने को मिल रहा है।

      फिल्मी तड़का यानी नाच-गाना

      फिल्मी तड़का यानी नाच-गाना

      आज हर प्रथा में काफी धूम-धड़ाका किया जा रहा है, ये भी खबर है कि आज रणवीर और उनकी बारात हाइड्रोप्लेन से शादी के स्थल पर पहुंचेंगे और यही नहीं आज की शादी में फिल्मी तड़का यानी नाच-गाना भी खूब होने वाला है।

      रणवीर सिंह आए चॉपर में दुल्हनिया दीपिका को ले जाने के लिए'

      रणवीर सिंह आए चॉपर में दुल्हनिया दीपिका को ले जाने के लिए'

      ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दीपवीर के फैन्स इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लेक के ऊपर एक हाइड्रोप्लेन उड़ान भरता नजर आ रहा। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'रणवीर सिंह आए चॉपर में दुल्हनिया दीपिका को ले जाने के लिए'

       दीपिका ने दी थी खुशखबरी

      दीपिका ने दी थी खुशखबरी

      मालूम हो कि पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

      दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा

      साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।

      देखें वीडियो

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+