शादी से पहले दीपिका ने मेहंदी वाली से साइन करवाया था स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट, जानिए क्यों?
Recommended Video

मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने आज इटली में शादी कर ली, कोंकणी रिवाज से दोनों आज पति-पत्नी बन गए हैं तो वहीं सिंधी रिवाज से दोनों कल सात फेरे लेंगे। इस शादी से मीडिया को एकदम से दूर रखा गया है, इसलिए दोनों की शादी की तस्वीरें अभी सामने नहीं आई हैं।

दीपिका ने मेहंदी वाली से साइन करवाया था स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट
वैसे इस हाई प्रोफाइल शादी के चर्चे काफी वक्त से है, इस शादी को एक्सक्लूसिव बनाने में दोनों सितारों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपको जानकर हैरत होगी कि अपनी शादी में दीपिका ने जिस मेंहदी डिजाइनर को साइन किया है उसके सामने भी कुछ शर्त रखी गई है।

मेंहदी आर्टिस्ट दीप्ति बेन मारु को शादी के लिए साइन किया
खबर है कि दीपिका ने मुंबई में रहने वाली मेंहदी आर्टिस्ट दीप्ति बेन मारु को अपनी शादी के लिए साइन किया है, ये जानी-मानी मेंहदी डिजाइनर हैं, जो इस वक्त दीपिका-रणवीर के साथ इटली में हैं। इनके सामने दीपिका ने शर्त रखी थी कि वो शादी में दीपिका को जो डिजाइन लगाएंगी उसके बारे में किसी को नहीं बताएंगी और ना ही वो अपने परिवार वालों से तब तक बात करेंगी जब तक की वो इटली में हैं

नहीं क्लिक होंगी तस्वीरें
यही नहीं किसी भी तरह की फोटो को भी शेयर करने से मना किया गया हैफिलहाल इस बारे में दीप्ति बेन मारु के परिवार वाले भी मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। दीपिका के अलावा दीप्ति ने रणवीर सिंह को भी मेंहदी लगाई है।

दीपवीर देंगे दो जगह रिसेप्शन
बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications