इरफान खान की सेहत पर दीपिका ने कहा, 'हमें उनकी निजी स्पेस की कद्र करनी चाहिए'

'पीकू' फिल्म में इरफान खान की को-स्टार रहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड समारोह में पहुंची दीपिका ने कहा कि हर किसी को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए और उन्हें वो स्पेस देनी चाहिए।

मुंबई। 'पीकू' फिल्म में इरफान खान की को-स्टार रहीं दीपिका पादुकोण ने उनकी अच्छी सेहत की कामना की है। हेलो हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड समारोह में पहुंची दीपिका ने कहा कि हर किसी को उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए और उन्हें वो स्पेस देनी चाहिए जो उन्होंने मांगी है। बता दें कि कुछ दिन पहले इरफान खान ने ट्विटर पर अपने फैंस को बताया था कि उन्हें एक दुर्लभ बीमारी है जिसका इलाज चल रहा है। इरफान ने कहा था कि वो जल्द ही इस बारे में लोगों को बताएंगे।

Irrfan Deepika

दीपिका ने कहा, 'मुझे लगता है हमें हमेशा लोगों और उनकी अच्छी सेहत की कामना करनी चाहिए। अगर इरफान की तबीयत अभी ठीक नहीं है तो हमें उनके लिए प्रार्थना करनी चाहिए। और सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि हर किसी के लिए। मैं हमेशा अपने और सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।' इरफान खान के साथ 'पीकू' में काम कर चुकीं दीपिका ने आगे कहा कि आखिरी कुछ हफ्ते भावनात्मक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण रहें है लेकिन हम सभी को प्रार्थना करनी चाहिए। दीपिका ने ये भी कहा कि इरफान और उनके परिवार को उनकी निजी स्पेस मिलनी चाहिए।

पिछले हफ्ते इरफान की पत्नी सुतापा ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि वो लोगों के प्रति आभारी हैं। डायलॉग राइटर सुतापा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा, 'मेरा बेस्ट फ्रेंड और पार्टनर एक योद्धा है। वो पूरी हिम्मत और सुंदरता के साथ इस लड़ाई को लड़ रहे हैं। मैं मैसेज और कॉल का जवाब न दे पाने के लिए माफी चाहती हूं लेकिन मैं बताना चाहूंगी कि इस वक्त में पूरी दुनिया से आए मैसेज और प्रार्थना के लिए मैं आभारी हूं।' सुतापा ने आगे लिखा कि वो भगवान और इरफान के प्रति भी कृतज्ञ हैं कि उन्होंने सुतापा को एक योद्धा बनाया।

ये भी पढ़ें: अभिनेता इरफान को दुर्लभ बीमारी, खुद ट्वीट कर बोले जबरन अंदाजा ना लगाएं

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+