अभिनेता इरफान को दुर्लभ बीमारी, खुद ट्वीट कर बोले जबरन अंदाजा ना लगाएं
Recommended Video

नई दिल्ली। अभिनेता इरफान खान ने कहा है कि वो किसी खतरनाक बीमारी की चपेट में हैं लेकिन इसकी जांच रिपोर्ट आने तक वह इस बीमारी को लेकर कुछ भी नहीं कहना चाहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर ये बातें कही हैं। 51 साल के इरफान का कहना है कि वो और परिवार उनकी बीमारी की खबर से परेशान हैं। हालांकि इरफान ने कहा है कि वह उनकी सेहत को लेकर किसी तरह की अटकलें न लगाएं, वो रिपोर्ट के बाद ही इस पर कुछ कहेंगे।

इरफान ने ये किया ट्वीट
इरफान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा है, कई बार जब आप जगते हैं तो पाते हैं कि आपकी जिंदगी पूरी तरह से हिल चुकी है। बीते 15 दिन में मेरी जिंदगी में अनिश्चितता बहुत रही है। मुझे इसके बारे में अंदाजा भी नहीं था कि दुर्लभ कहानियों की तलाश करते-करते मुझे एक दुर्लभ बीमारी मिल जाएगी. हालांकि मैंने कभी आशा का दामन नहीं छोड़ा और हमेशा अपने पसंद के लिए लड़ाई लड़ी और हमेशा लड़ूंगा।

अटकलें ना लगाएं: इरफान
इरफान ने कहा है कि मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं, किसी तरह की अटकलें न लगाएं, मैं खुद ही अपने बारे में जानकारी दे दूंगा। खान ने कहा है कि हम सब फिलहाल इस बीमारी से निकलने के अच्छे रास्ते तलाश रहे हैं। आठ- दस दिन के भीतर मैं खुद ही आपके साथ अपनी कहानी साझा करूंगा। मैं आप सब की आपकी दुआएं चाहता हूं।

फिल्मों की शूटिंग भी रुकी
21 फरवरी को इरफान खान के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया था कि अभिनेता को जॉन्डिस है। इरफान जल्ही ही विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण हैं। इरफान की सेहत को देखते हुए फिल्म की शूटिंग आगे बढ़ा दी गई है। इरफान इन दिनों फिल्म 'ब्लैकमेल' के प्रमोशन में बिजी हैं।












Click it and Unblock the Notifications