बर्नी सैंडर्स के साथ बने Meme को शेयर कर दीपिका ने पूछा कैप्शन, पति ने दिया शानदार जवाब

Bernie Sanders Meme: हाल ही में अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ ली थी। इस शपथग्रहण समारोह में कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। जिसमें अमेरिकी सीनेटर और पूर्व राष्ट्रपति पद उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ने सबसे ज्यादा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा। एक ओर जहां शपथ ग्रहण समारोह में सभी गेस्ट स्टाइलिस कपड़ों में नजर आए, तो वहीं बर्नी ने अपनी सेहत को ज्यादा तरजीह दी और ऊनी कपड़ों से खुद को पैक रखा। बस इसी पर Memes प्रेमियों को नया मसाला मिल गया औ उनके Meme तेजी से वायरल होने लगे। अब इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भी एंट्री हो गई है।

दीपिका ने इंस्टा पर पूछा कैप्शन

दीपिका ने इंस्टा पर पूछा कैप्शन

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर बर्नी के साथ अपना एक मीम शेयर किया है। जिसमें एक ओर वो किचन में खाना बना रहीं, तो दूसरी ओर बर्नी की शपथग्रहण वाली फोटो है। इस एडिट की हुई फोटो को पोस्ट करते हुए दीपिका ने लिखा- "कैप्शन बताएं"। इसके बाद इस पोस्ट पर कमेंट की बाढ़ आ गई। वहीं सबसे मजेदार कमेंट उनके पति रणवीर सिंह का था। रणवीर ने लिखा कि 'नमक जरा कम डालना बेटी'। इसके बाद सिद्धार्थ चतुर्वेदी भी कमेंट बाक्स में कूद पड़े। उन्होंने लिखा- जब आपको ये पता चले कि रसोड़े में ये (बर्नी सैंडर्स) थे। सिद्धार्थ का इशारा फोटो में दीपिका के एक्सप्रेशन्स पर था।

14 लाख से ज्यादा लाइक्स

14 लाख से ज्यादा लाइक्स

आपको बता दें कि दीपिका ने नए साल पर अपने इंस्टाग्राम से सभी तस्वीरों को हटा दिया था। इसके बाद उन्होंने एक ऑडियो मैसेज शेयर किया। दीपिका के मुताबिक साल 2020 सभी के लिए मुश्किलों भरा रहा, ऐसे में अब वो नए साल में नए जोश के साथ नई शुरूआत कर रही हैं। दीपिका के इस Meme पर अब तक 14 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।

...इसलिए बर्नी ने पहनी थी वो ड्रेस

...इसलिए बर्नी ने पहनी थी वो ड्रेस

बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में बर्नी ने एक विंटर जैकेट और मिटन (दस्ताने) पहने थे। इसके अलावा जब वो कुर्सी पर बैठे तो खुद को जकड़ लिया, जिससे लग रहा था कि उन्हें काफी ठंड लग रही। कुछ लोगों ने उनके पहनावे को सही बताया क्योंकि बर्नी की उम्र ज्यादा है और अमेरिका में इन दिनों भीषण ठंड पड़ रही है, तो वहीं कुछ लोगों ने मीम्स के जरिए उनका जमकर मजाक उड़ाया। मीम वायरल होने के बाद बर्नी ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो उस दौरान खुद को गर्म करने की कोशिश रहे थे। जो मिटन उन्होंने पहने थे वो बहुत ही खास थे, क्योंकि उसे एक स्कूल टीचर ने खासतौर पर उनके लिए तैयार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+