दीपिका पादुकोण ने शेयर की बचपन की फोटो, लिखा- "मैं हूं इंदिरा नगर की गुंडी"

नई दिल्‍ली। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की शानदान अभिनेत्रियों से एक हैं। एक के बाद एक सुपरहिट फिल्‍में देने वाली दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। कभी अपने पति रणवीर सिंह के साथ तो कभी अकेले की अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। दीपिका ने रीसेन्‍टली अपने बचपन की फोटो शेयर की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। ये फोटो फैंस को खूब पसंद आ रही है और लोग प्‍यारे-प्‍यारे कमेंट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण में फोटो शेयर क‍र लिखा मैं इंदिरा नगर की गुंडी

दीपिका पादुकोण में फोटो शेयर क‍र लिखा मैं इंदिरा नगर की गुंडी

दीपिका पादुकोण ने अपने बचपन की फोटो शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। जिसमें नन्‍ही सी दीपिका बैठी हुई हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि वह बैठी हुई हैं। वह काफी क्यूट लग रही हैं। नन्‍ही सी दीपिका ने स्‍वेटर और टोपा पहन रखा है। दीपिका पादुकोण ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा- 'इंदिरानगर की गुंडी हूं मैं!' दीपिका ने इसके साथी लॉफिंग इमोजी भी शेयर की है। दीपिका ने ये भी जानकारी साझा की कि ये तस्वीर मामा पादुकोण ने क्लिक ही है।

नन्‍ही दीपिका को देख फैंस बोले वेरी क्‍यूट

नन्‍ही दीपिका को देख फैंस बोले वेरी क्‍यूट

इस फोटो में नन्‍ही दीपिका फर्श पर बैठी हुई दिखाई दे रही है और फोटो में अपनी मनमोहक मुस्कान बिखेर रही है। उसने स्वेटर, पैंट और मोज़े के साथ प्यारा टोपी पहने हुए बड़ी क्यूट नजर आ रहीं हैं।

दीपिका पादुकोण ने शुरू की है ये वेबसाइड, पति रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्‍शन

दीपिका पादुकोण ने शुरू की है ये वेबसाइड, पति रणवीर सिंह ने दिया ये रिएक्‍शन

बता दें हाल ही में दीपिका पादुकोण ने अपनी एक वेबसाइट लॉन्च की है। उनकी वेबसाइट लॉन्च होने पर उनके पति रणवीर सिंह बहुत खुश है। उन्‍होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए खुद को प्राउड पति बताया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को पूरे दो साल हो चुके हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्‍ट्रेस पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' के अलावा फिल्म 'द इंटर्न', फिल्म 'पठान' और शकुन बत्रा की एक फिल्म में काम करती दिखाई देंगी। दीपिका आखिरी बार छपाक फिल्‍म में नजर आईं थी।

https://hindi.oneindia.com/photos/anusha-dandekar-bold-pictures-60867.htmlअनुषा दांडेकर की बवाल तस्वीरें, फैंस हुए घायल
https://hindi.oneindia.com (https://hindi.oneindia.com/photos/anusha-dandekar-bold-pictures-60867.html)
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+