ऋषि कपूर और इरफान खान के साथ फिल्म करने वाली थीं दीपिका, दोनों के निधन पर की ये भावुक पोस्ट

नई दिल्ली। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री ने दो दिनों के भीतर अपने दो बड़े सितारों को खो दिया है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन से काफी भावुक हुईं। उन्होंने दोनों अभिनेताओं के निधन पर इंस्टाग्राम पर ब्‍लैक स्‍क्रीन को शेयर किया जो इस बात का संकेत है कि उनका दिल टूटा है और वह उदास हैं। उन्‍होंने कैप्‍शन में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। दीपिका भविष्य में इरफान खान और ऋषि कपूर के साथ फिल्म में काम करने वाली थीं। अपने दोनों को-स्टार को एक साथ खोकर वह काफी दुखी हैं।

ऋषि कपूर दो फिल्मों में काम करने वाले थे

ऋषि कपूर दो फिल्मों में काम करने वाले थे

बता दें अभिनेता ऋषि कपूर का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 67 साल के थे। एक दिन पहले ही उन्हें एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली। ऋषि कपूर को एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनकी जिंदादिली के लिए भी जाना जाता है। वह आखिरी बार फिल्म द बॉडी में नजर आए थे। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ काम किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद ऋषि दो और फिल्मों में काम करने वाले थे, लेकिन उन्हें अधूरा छोड़कर ही इस दुनिया से चले गए।

द इंटर्न में दीपिका के साथ करना था काम

द इंटर्न में दीपिका के साथ करना था काम

वह दो फिल्में की शूंटिग शुरू करने वाले थे। पहली फिल्म का नाम है द इंटर्न। इसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ काम करने वाले थे। दीपका पादुकोण न्यूयॉर्क में ऋषि कपूर के इलाज के दौरान भी उनसे मिलने गई थीं। इसकी तस्वीर नीतू सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की थी। वहीं ऋषि दूसरी फिल्म शर्मा जी नमकीन में जूही चावला के साथ नजर आने वाले थे। ऋषि कपूर बीते दो साल से ल्यूकेमिया नामक बीमारी से लड़ रहे थे। हालांकि अब इन फिल्मों में ऋषि कपूर की जगह कौन लेगा, इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

इरफान की तबीयत के कारण टली थी फिल्म की शूटिंग

इरफान की तबीयत के कारण टली थी फिल्म की शूटिंग

वहीं दीपिका के साथ इरफान खान भी एक फिल्म में नजर आने वाले थे। इरफान खान ने माफिया रानी अशरफ खान उर्फ सपना दीदी की जिंदगी पर बनने वाली बायोपिक साइन की थी, जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली थीं। लेकिन उनके न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की पुष्टी होने के बाद फिल्म की शूटिंग टाल दी गई थी। फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज ने इरफान खान की खराब तबीयत के चलते फिल्म की शूटिंग टाल दी थी, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि वह उनके ठीक होने का इंतजार करेंगे और फिल्म इरफान खान के साथ ही पूरी की जाएगी।

2017 में फिल्म की घोषणा हुई थी

2017 में फिल्म की घोषणा हुई थी

विशाल भारद्वाज ने साल 2017 में इस फिल्म की घोषणा की थी और दीपिका पादुकोण और इरफान खान ने फिल्म के लिए तैयारी भी शुरू कर दी थी। 53 वर्षीय इरफान खान को मंगलवार को पेट के संक्रमण (colon infection) के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इरफान काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साल 2018 में उनमें न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता चला था। इरफान खान के निधन को लेकर जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, 'मुझे यकीन है कि मैं सेरेंडर कर चुका हूं। ये कुछ शब्द हैं, जो इरफान ने 2018 में अपने कैंसर से लड़ने की शुरुआत में कहे थे। यह बहुत दुख देने वाला है कि हमें उनके न रहने की खबर को आगे लाना पड़ रहा है।'

View this post on Instagram

💔 #irrfankhan

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

View this post on Instagram

#rishikapoor

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+