Deepika-Ranveer Wedding: दीपिका की चुनरी पर लिखी थी रणवीर के लिए खास दुआ,नज़रे नहीं हटा पाएं फैंस
नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाजीराव और मस्तानी एक हो गए। इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी कीय़ इस शादी को साल 2018 की सबसे बड़ी शादी रही। अपनी शादी में दीपिका और रणवीर ने फेमस डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के डिजाइन किए हुए ब्राइडल आउटफिट्स पहनें। शादी के जोड़े में दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दीपिका के लहंगे से लेकर जूलरी तक और रणवीर के कुर्ता और शेरवानी तक सब सब्यासाची ने डिज़ाइन किया था। शादी के मौके पर दुल्हन के तौर पर दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी, लेकिन इस ब्राइडल आउटफिट में सबसे खास थी दीपिका की चुनरी। दीपिका के शादी के जोड़े की चुनरी पर सबकी नज़रें टिक गई। लाल रंग की इस चुनरी पर कुछ ऐसा लिखा था, जिसे देखकर फैंस अपनी नजरें नहीं हटा पा रहे थे।

बेहद खास रही शादी की चुनरी
शादी में लाल जोड़े में सजी दीपिका की चुनरी बेहद खास थी। इस चुनरी पर रणवीर सिंह के लिए खास दुआ लिखी हुई थी। चुनरी पर ' सदा सौभाग्यवती भव: !!' का मंत्र लिखा था। जिसका ताल्लुक रणवीर से है। दीपिका की चुनरी पर 'सदा सौभाग्यवती भवः' लिखा था, जिसका मतलब होता है, सदा सुहागन रहो। ये चुनरी भले दीपिका ने ओढ़ी थी, लेकिन इस आशीर्वाद का संबंध रणवीर से है।

चुनरी पर लिखी थी रणवीर के लिए दुआ
सदा सौभाग्यवती भवः का आशीर्वाद सुहागन औरतों को दिया जाता है। भारतीय परंपरा में सौभाग्यवती होने को पति के साथ और जीवित होने से जोड़ा जाता है, इसलिए इस दुआ को रणवीर की सलामती से जोड़ कर देखा जा सकता है। इसी वजह से चुनरी की चारों ओर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि सिंधी रीति से दुल्हन के शादी का जोड़ा दूल्हे के परिवार की तरफ से दिया जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि मंत्र के रूप में आशीर्वाद लिखी यह चुनरी दीपिका के ससुराल की तरफ से आई होगी।

सगाई की अंगूठी भी खास
दीपिका और रणवीर की शादी में कई चीजें खास थी। जो तस्वीरें दीपिका और रणवीर ने शेयर की उसमें एक और खास बात थी। शादी की रस्म के दौरान फोटोज में मेहंदी से सजे हाथों में दीपिका की सगाई की अंगूठी साफ नजर आ रहा है। दीपिका की सगाई की रिंग बाकियों से अलग थी, क्योंकि समान्य तौर पर रिंग गोल होती है, लेकिन दीपिका की सगाई की अंगूठी स्कवाइर सेफ में है। अंगूठी की असली कीमत तो सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंगल सोलिटेयर स्कवेयर डायमंड रिंग की कीमत लगभग डेढ़ से 3 करोड़ रुपए है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह ने दीपिका को 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र पहनाया है।

दो बार हुई शादी
दीपिका और रणवीर ने दो बार शादी की। पहली कोंकणी रीति की दोनों ने शादी की। जिसमें दीपिका ने लाल और सुनहरे रंग के कॉम्बिनेश की साड़ी पहनी। वहीं दूसरी बात सिंधी परंपरा के मुताबिक शादी हुई, जिसमें दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं रणवीर में कोंकणी शादी के दौरान सफेद रंग की कांजीवरम ड्रेस पहनी थी तो वहीं सिंघी शादी के दौरान लाल रंग की शेरवानी पहनी थी।












Click it and Unblock the Notifications