एयरपोर्ट पर दीपिका से सुरक्षकर्मी ने मांगी ID, देखिए VIDEO और जानिए फिर क्या हुआ

नई दिल्‍ली। दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सफलतम एक्‍ट्रेसेस में से एक हैं। इन दिनों वो रणवीर सिंह के साथ '83' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म है जिसमें वह रणवीर की रील लाइफ पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस बीच दीपिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो अपने पापा प्रकाश पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका अपने पापा के साथ बेंगलुरु जा रही थीं। एयरपोर्ट से दीपिका का एक वीडियो सामने आया जिसमें सुरक्षाकर्मी उनसे उनका पहचान पत्र यानी आईडी मांगता दिख रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दीपिका और प्रकाश पादुकोण एक साथ एयरपोर्ट पर एंट्री करते हैं दोनों अंदर जा ही रहे होते हैं कि दीपिका को पीछ से एक आवाज आती है.. 'मैम आईडी..आईडी'। इसपर दीपिका पीछे मुड़ती हैं और सुरक्षाकर्मी की तरफ देखते हुए पूछती हैं 'आईडी चाहिए'?

सुरक्षाकर्मी को दिखाया अपना आईडी कार्ड, फिर गईं अंदर

सुरक्षाकर्मी को दिखाया अपना आईडी कार्ड, फिर गईं अंदर

सुरक्षाकर्मी द्वारा पहचान पत्र मांगने का अहसास होने पर आगे बढ़ चुकी दीपिका पीछे देखकर कहती हैं, "चाहिए?" इसके बाद अभिनेत्री ने तुरंत अपने बैग से पहचान पत्र निकाल कर सुरक्षाकर्मी को दिखाया। दीपिका और गार्ड दोनों के इस तरह से बर्ताव को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर हो रही है सराहना

सोशल मीडिया पर हो रही है सराहना

दीपिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग उनके विनम्र रिएक्शन को काफी पसंद कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि आईडी के बारे में सुनते ही दीपिका तुरंत रुक गईं और अपना आईडी कार्ड दिखा दिया। उनमें एटिट्यूड नहीं है। एक अन्य यूजर ने कहा कि जिस तरह वो अपनी आईडी दिखाने के लिए तैयार थीं वह मुझे पसंद आया।

कुछ लोगों ने दिया गलत रिस्पॉन्स

कुछ लोगों ने दिया गलत रिस्पॉन्स

ऐसा नहीं है कि उन्हें केवल पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिला, कुछ लोग इसपर दीपिका को गलत बताते हुए भी उनपर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट पर जाने से पहले आईडी प्रूफ दिखाना जरूरी होता है तो दीपिका बिना आईडी दिखाए आगे कैसे गईं? वहीं कुछ का कहना है कि वो सेलेब हैं इसलिए उन्होंने आईडी दिखाना जरूरी नहीं समझा। कुछ का कहना है कि शुरुआत में भी गार्ड उनसे आईडी मांग रहा है लेकिन वो आगे बढ़ गईं। जब गार्ड ने उनसे फिर से आईडी प्रूफ मांगा तो दीपिका पूछ रही हैं 'चाहिए?', बिलकुल चाहिए। वो वीवीआईपी हो सकती हैं। अपने फैंस के लिए भगवान या क्वीन हो सकती हैं लेकिन नियम सबके लिए बराबर होते हैं। बाकी दूसरे सेलेब्स की तरह उन्हें भी अपने आप आईडी दिखानी चाहिए थी।

वर्कफ्रंट पर दीपिका पादुकोण

दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक में नजर आएंगी। इसमें दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल निभाती नजर आएंगी, फिल्म 10 जनवरी 2020 में रिलीज होगी। इसके अलावा दीपिका फिल्म 83 में नजर आएंगी, फिल्म में उनके पति और एक्टर रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव के रोल में नजर आएंगे इसमें दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी भाटिया का रोल निभाती दिखेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+