Deep-Veer Wedding: कोंकणी शादी में ये था दीप-वीर का ट्रैडिशनल Look, देखें विवाह की पहली तस्वीर
मुंबई। बॉलीवुड की खूबसूरत मस्तानी यानी की दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह ने मंगलवार को इटली के लेक कोमो में कोंकणी रिवाज से शादी कर ली है, दोनों आज सिंघि रिवाज से सात फेरे लेंगे। इस शादी को मीडिया से पूरी तरह दूर रखा गया है लेकिन फिर भी शादी की कुछ तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शादी के बाद की पहली झलक देखने को मिल रही है। हालांकि वायरल हो रही तस्वीरें बहुत स्पष्ट नहीं है लेकिन फिर भी दोनों सितारों के बेसब्र फैंस के लिए ये किसी सौगात से कम नहीं है।

कोंकणी शादी में ऐसा था दीपवीर का ट्रैडिशनल Look
जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं, उन्हें देखकर लग रहा है कि रणवीर सिंह ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी हैं और दीपिका भी साउथ इंडियन आउटफिट में हैं, उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ है और उस पर गजरा लगाया हुआ है। यही नहीं दोनों के परिवार वाले भी साउथ इंडियन आउटफिट में हैं, मंडप पर भी सफेद लिली के फूलों से सजावट की गई है।

दीपवीर का होगा दो जगह रिसेप्शन
आपको बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे दीपिका-रणवीर
मालूम हो कि पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर की जोड़ी
आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।












Click it and Unblock the Notifications