रणवीर-दीपिका ने रिसेप्शन में आ रहे मेहमानों से की भावुक अपील, गिफ्ट हमें ना देकर इन्हें दें

मुंबई। 14 नवंबर को बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण अपने प्रेमी और अभिनेता रणवीर सिंह संग सात बंधन में बंधन में बंधने वाली हैं, दोनों ही सितारे अपने परिवार और करीबी दोस्तों-रिश्तेदारों संग इटली में हैं, दोनों की शादी का बेताबी से इंतजार कर रहे उनके फैंस ने दोनों को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं। देश की इस हाई-प्रोफाइल शादी के चर्चे लंबे वक्त से हैं, दोनों कहा शादी करने वाले हैं, दोनों शादी में क्या पहनेंगे और शादी के बाद रिसेप्शन कहां देंगे, यह सबकुछ दोनों के चाहने वाले जानना चाहते हैं।

 मुंबई और बेंगलुरु... दो जगह होगा रिसेप्शन

मुंबई और बेंगलुरु... दो जगह होगा रिसेप्शन

तो उनके लिए हम बता दें कि इटली में शादी करने के बाद दीपिका और रणवीर सिंह दोनों इंडिया लौटने पर मुंबई और बेंगलुरु दो जगह रिसेप्शन पार्टी देंगे, मुंबई का रिसेप्शन रणवीर सिंह के मम्मी-पापा की ओर से और बेंगलुरु का रिसेप्शन दीपिका के मम्मी-पापा की ओर से होगा लेकिन इस रिसेप्शन पार्टी में एक खास शर्त रखी गई है।

गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में डोनेट कर दें

गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में डोनेट कर दें

रिसेप्शन कार्ड के जरिए दोनों ही सितारों ने अपने अतिथियों से गिफ्ट ना देने की अपील की है, रणवीर और दीपिका की इच्छा है कि गेस्ट्स उन्हें जो गिफ्ट देना चाहते हैं उसे चैरिटी के लिए डोनेट कर दें, मालूम हो कि रणवीर और दीपिका एक संस्था से जुड़े हुए हैं और ये चाहते हैं कि उन्हें मिलने वाले सभी गिफ्ट्स को चैरिटी के रूप में इस संस्था को डोनेट कर दिया जाए।

मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को

मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को

दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

 5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दीपिका-रणवीर

5 सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं दीपिका-रणवीर

मालूम हो कि पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर की जोड़ी

पर्दे पर हिट है दीपिका-रणवीर की जोड़ी

आपको बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं, दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+