सज-संवरकर माता-पिता के बीच बैठ पूजा कर रही दीपिका पादुकोण की तस्वीर का क्या है सच?

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद गुरुवार को सिंधी तौर तरीके से फेरे लिए। दोनों ने दी शादी और उससे पहले सगाई की रस्मों को भी निजी लोगों तक ही सीमित रखा है। ऐसे में उनकी शादी की बहुत ज्यादा तस्वीरें सामने नहीं आ पाई हैं। वही दीपिका की कुछ पुरानी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

माता-पिता और बहन के साथ दीपिका की पूजा

माता-पिता और बहन के साथ दीपिका की पूजा

इंस्टा पर दीपिका की परिवार के साथ पूजा करते हुए तस्वीरें वायरल हुई हैं। दरअसल कुछ लोगों ने इन्हें दीपिका की शादी के वक्त की उनकी तस्वीरें कह दिया। सोशल मीडिया पर इसे कुछ लोग कोंकणी रीति-रिवाज से उनकी शादी की तस्वीर कह रहे हैं। हालांकि सच ये है कि ये तस्वीरें 2 नवंबर की हैं, जह दीपिका अपने परिवार के साथ नंदी पूजा में शामिल हुई थीं। वहीं उनकी शादी की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो कि वायरल हो रही हैं।

छतरी के पीछे दीपिका और रणवीर

छतरी के पीछे दीपिका और रणवीर

उल्टा जो तस्वीरें वायरल हो रही हैं उसमें वो दोनों छतरी से खुद को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं, समाचार एजेंसी एएनआई के एक वीडियो में दीपिका और रणवीर वेन्यू से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं हालांकि छतरी की वजह से दोनों का चेहरा नजर नहीं आ रहा है।

दीपिका-रणवीर की झलक को तरस रहे लोग

दीपिका-रणवीर की झलक को तरस रहे लोग

जहां दोनों को बधाइयों का सिलसिला चल रहा है, वहीं उनकी फोटो देखने के लिए फैंस बेताब हुए पड़े हैं। रणवीर और दीपिका की शादी की कुछ तस्वीरें बुधवार शाम मीडिया में आईं, लेकिन उनमें से किसी में भी दोनों का चेहरा नहीं दिख रहा था। वायरल हुई अधिकतर तस्वीरों में दोनों के परिवारवाले ही दिखाई दे रहे थे। ऐसे में सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी तस्वीरों का इंतजार कर थक गई हैं।

कंडोम कंपनी ने भी दी बधाई

कंडोम कंपनी ने भी दी बधाई

शादी के बाद से ही दोनों को बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। जहां एक ओर इंडस्ट्री से दोनों को बधाइयां मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर बड़े-बड़े ब्रांड्स ने भी इस कपल को शुभकामनाएं दी हैं। रणवीर सिंह द्वारा एंडोर्स किए जाने वाले कई ब्रांड्स ने उन्हें बधाई दी है, जिसमें ड्यूरेक्स की बधाई फैंस को सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

ट्विटर पर वायरल ड्यूरेक्स की बधाई

ट्विटर पर वायरल ड्यूरेक्स की बधाई

दीपिका-रणवीर की शादी के बाद से चारों तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं, लेकिन ट्विटर पर कंडोम ब्रांड ड्यूरेक्स की बधाई वायरल हो गई है। रणवीर सिंह इंडस्ट्री के पहले मेनस्ट्रीम एक्टर हैं जो किसी कंडोम ब्रांड के एंबैस्डर हैं। ड्यूरेक्स ने अपने ब्रांड एंबैस्डर को बड़े ही अनोखे अंदाज में बधाई दी है। ड्यूरेक्स की इस बधाई पर फैंस के खूब मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। वैसे ड्यूरेक्स पहली बार इस कारण से चर्चा में नहीं है, ऐसी बधाइयां वो विराट-अनुष्का और सोनम-आनंद को भी दे चुका है।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी खुशखबरी

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर दी थी खुशखबरी

मालूम हो कि पिछले 6 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने शादी करने का फैसला किया है। अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

पर्दे पर हिट रही है दीपिका-रणवीर की जोड़ी

पर्दे पर हिट रही है दीपिका-रणवीर की जोड़ी

बता दें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था। जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+