दीपिका पादुकोण के एड पर विवाद, डायरेक्टर ने कहा- ये तो साफ-साफ चोरी की गई

दीपिका पादुकोण पर डायरेक्टर ने लगाया चोरी का आरोप

मुंबई। मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुको अपने एक विज्ञापन को लेकर विवादों में आ गई हैं। हाल ही में दीपिका ने जींस के ब्रांड लिवाइस का एक एड किया है। एड के कॉन्सेप्ट को लेकर हॉलीवुड डायरेक्टर और स्क्रीनराइटर सोनी तारपोरेवाला ने उनका विचार चुराने का आरोप लगाया है। सोनी के इस पर कड़े शब्दों में एतराज जताने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

 हाल ही में आया है दीपिका का एड

हाल ही में आया है दीपिका का एड

दीपिका पादुकोण ने लिवाइस का ये एड हाल ही में किया है। जिसकी तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की हैं। इस एड को लेकर विवाद सोनी तारपोरेवाला के पोस्ट के बाद शुरू हुआ है। फिल्म 'ये बैलेट' की डायरेक्टर सोनी तारपोरेवाला ने दीपिका के इस एड की तस्वीरें और अपनी फिल्म के सेट की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा है कि ये साफतौर पर चोरी है।

क्या कहा है सोनी ने

क्या कहा है सोनी ने

सोनी तारपोरेवाला ने सोशल मीडिया पर लिखा, हाल ही में मेरा ध्यान इस एड की तरफ गया। मैं इसमें अपनी फिल्म ये बैलेट का सेट देखकर चौंक गई। इस एड का क्रिएशन शैलजा शर्मा ने किया था और शूट खत्म होने के बाद इस सेट को तोड़ दिया गया था। एड में हमारे इस सेट को ही कॉपी करने की कोशिश की गई है। क्या ब्रांड और इस एड के डायरेक्टर विदेशों में बिना परमिशन के ऐसा करने की सोच सकते हैं। क्या अगर उनके खुद के क्रिएटिव वर्क के साथ ऐसा किया जाएगा तो वे इसे बर्दाश्त करेंगे? ये एक बौद्धिक चोरी है। शैलजा शर्मा को अपने क्रिएटिव वर्क का ऐसा हश्र देख पता नहीं कैसा लग रहा होगा।

एड की प्रोडेकशन डिजाइनर ने दी प्रतिक्रिया

एड की प्रोडेकशन डिजाइनर ने दी प्रतिक्रिया

एड को लेकर हुए विवाद पर लिवाइस जींस के लिए इस एड की प्रोडक्शन डिजाइनर रुपिन सूचक ने कहा है कि एड के डायरेक्टर नाडिया मर्कार्ड ओटजेन 'ये बैलेट' जैसा ही सेट चाहते थे। इसलिए ये सेट बनाया गया। इस मामले पर दीपिका पादुकोण की ओर से अभी कोई रिएक्शन नहीं आया है।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कंगना को दिया झटका, एक्ट्रेस बोलीं- मैं तो बागी पैदा हुई थी बागी ही रहूंगी...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+