मुंबई में NCB के ऑफिस पहुंचीं दीपिका, हो सकती है लंबी पूछताछ
नई दिल्ली: सुशांत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी जांच शुरू कर दी थी। जिसके बाद दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर समेत बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों का नाम ड्रग्स केस में सामने आया था। अब इस केस से जुड़े सभी लोगों को एनसीबी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला रही है। आज एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पूछताछ के लिए एनसीबी के मुंबई स्थित ऑफिस पहुंचीं। इस मामले में रिया, उनके भाई समेत कई लोग पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
Recommended Video

घंटों तक चलेगी पूछताछ
शनिवार को सुबह 10 बजे के करीब दीपिका अकेले ही एनसीबी एसआईटी ऑफिस पहुंची। यहां उनसे दो-तीन घंटे तक पूछताछ हो सकती है। इससे पहले खबर आई थी कि रणवीर सिंह ने एनसीबी से अनुरोध किया है कि उनको भी पूछताछ के दौरान दीपिका के साथ रहने दिया जाए। हालांकि बाद में खुद एनसीबी ने इस खबर को खारिज कर दिया था। इससे पहले रकुल प्रीत से एनसीबी की टीम ने पूछताछ की थी।

कैसे आया दीपिका का नाम?
दीपिका पादुकोण का नाम जया साहा के मैनेजर करिश्मा के व्हाट्सऐप के जरिए सामने आया, जिसमें वो उससे ड्रग्स की मांग कर रही थी। दीपिका का नाम ड्रग्स केस में आने से फैंस शॉक्ड हो गए। वहीं एनसीबी का समन मिलने के बाद दीपिका पादुकोण काफी टेंशन में आ गईं थी। वो लगातार अपने वकीलों और लीगल एक्सपर्ट्स से बात करती रहीं। इस मामले पर दीपिका की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

बड़े रैकेट का शक
सूत्रों के मुताबिक एनसीबी को बॉलीवुड में बड़ा ड्रग्स रैकेट होने का शक है, जिसमें करीब 50 एक्टर-एक्ट्रेस शामिल हैं। इसके अलावा बी ग्रेड फिल्मों के भी कुछ लोगों का नाम सामने आया है। पहले एनसीबी बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों को पूछताछ के लिए बुलाना चाहती है। इसके बाद छोटे स्टार्स का नंबर आएगा। अभी तक हुई जांच में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और श्रद्धा कपूर से 2017 के व्हाट्सऐप चैट के आधार पर पूछताछ की जाएगी, जो जया साहा के फोन में मिला था।












Click it and Unblock the Notifications