दीपिका पादुकोण से इस नए काम से ऐसे खुश हुए रणवीर सिंह, बोले- मैं दुनिया का सबसे खुशनसीब पति

रणवीर सिंह बोले-मैं दुनिया का सबसे भाग्यशाली पति

मुंबई। एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी अभिनेत्री पत्नी दीपिका पादुकोण की जमकर तारीफ की है। दीपिका ने अपने एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइच लॉन्च से खुश रणवीर का कहना है कि वो दुनिया के सबसे खुशनसीब पति की तरह खुद को देख रहे हैं। दीपिका पादुकोण की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि एक्टर वो कमाल हैं, इंसान भी बहुत अच्छी हैं।

 क्या बोले हैं रणवीर

क्या बोले हैं रणवीर

दीपिका पादुकोण के अपनी वेबसाइट लॉन्च करने के बाद रणवीर सिंह ने उनके लिए लिखा- दीपिका तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत इंसान हो, जिनसे मैं मिला हूं। मैं यह बात सिर्फ इसलिए नहीं कह रहा हूं, क्योंकि तुम मेरी पत्नी हो, बल्कि मुझे तो लगता है कि तुम्हारे अंदर पूरा यूनिवर्स है। प्यार, ममता, दया, होशियारी, दिमाग, खूबसूरती, मासूमियत सब तो है तुम्हारे अंदर। ये सारी चीजें मिलकर तुमको शानदार आर्टिस्ट और इंसान बनाती हैं। मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सबसे प्राउड पति हूं।

दीपिका ने लॉन्च की है वेबसाइट

दीपिका ने लॉन्च की है वेबसाइट

दीपिका पादुकोण ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट deepikapadukone.com लॉन्च की है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, आज अपनी वेबसाइट लॉन्च कर रही हूं। काफी वक्त से इस पर काम चल रहा था। खासतौर कोरोना महामारी के चलते इसके आने मे देरी हुई है। आखिरकार अब यह तैयार है।

2018 में की थी रणवीर और दीपिका ने शादी

2018 में की थी रणवीर और दीपिका ने शादी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो करीब तीन साल हो गए हैं। नवंबर 2018 को इटली में दोनों ने शादी की थी। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दोनों ही बॉलीवुड के सफल एक्टर हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्मी पर्दे पर भी खूब पसंद करते हैं। इस समय दोनों फिल्म '83' की शूटिंग में बिजी हैं।

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में भी जमकर एक्सरसाइज कर रही हैं दीया मिर्जा, छत को बना लिया है जिम, वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+