कांग्रेस ने की राजस्थान में छपाक को टैक्स फ्री करने की मांग

नई दिल्ली। एसिड अटैक पर आधारित फिल्म छपाक आज देशभर के सिनेमाघरों में रीलीज हो रही है। रीलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हो रहा है। दरअसल फिल्म में मुख्य किरदार निभा रही दीपिका पादुकोण जेएनयू में घायल छात्रों से मिलने के लिए पहुंची थीं, जिसके बाद से एक विशेष वर्ग उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन इस बीच कांग्रेस ने मांग की है कि फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए। राजस्थान कांग्रेस ने मांग की है कि फिल्म को यहां टैक्स फ्री किया जाए। बता दें कि फिल्म को पहले ही कांग्रेस शासित प्रदेश मध्य पर्देश और छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

chhappak

कांग्रेस की मांग है कि राजस्थान में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया जाए। ऐसे में जिस तरह से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में फिल्म को टैक्स फ्री किया गया है, माना जा रहा है कि राजस्थान में भी फिल्म को टैक्स फ्री किया जा सकता है। इस फिल्म का निर्देश मेघना गुलजार ने किया है, जिसमे दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है। वहीं उनके साथ फिल्म में विक्रम मैसे भी हैं। गौरतलब है कि दीपिका के जेएनयू में जाने के बाद से ही लोग उनका विरोध कर रहे हैं। लेकिन जेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दीपिका का समर्थन करते हुए उनकी आलोचना करने वालों पर जमकर हमला किया।

कन्हैया कुमार ने कहा कि जब दीपिका पादुकोण ने जब पीएम मोदी का समर्थन किया तो वह देशभक्त थी लेकिन जब वह जेएनयू में आईं तो देशद्रोही हो गईं। कन्हैया ने कहा कि दीपिका जेएनयू में आईं और उन्होंने कुछ भी नहीं बोला, वह चुपचाप प्रदर्शनकारी छात्रों से मिली, ना तो उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिया और ना ही उन्होंने किसी के समर्थन में कोई नारे लगाए। वह शांतिपूर्ण तरीके से घायल छात्रों से मिलीं और चली गईं। लेकिन अब ये लोग कह रहे हैं कि उनकी फिल्म नहीं देखेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+