JNU विवाद के बीच इस राज्य में टैक्स फ्री हुई दीपिका की फिल्म 'छपाक'

एसिड अटैक पीड़िता के जीवन पर बनी फिल्म 'छपाक' को इस राज्य में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

नई दिल्ली। एसिड अटैक पीड़िता के जीवन पर बनी फिल्म 'छपाक' को मध्य प्रदेश सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। आपको बता दें कि यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी हुई है। दरअसल बीते मंगलवार को दीपिका पादुकोण दिल्ली की जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में छात्रों को अपना समर्थन देने पहुंचीं थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दीपिका पादुकोण का विरोध करते हुए उनकी फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की अपील कर दी। हालांकि सोशल मीडिया पर दीपिका के पक्ष में भी आवाजें उठीं।

सीएम कमलनाथ ने किया ये ट्वीट

सीएम कमलनाथ ने किया ये ट्वीट

मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा, 'दीपिका पादुकोण अभिनीत एसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म 'छपाक' जो 10 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। यह फिल्म समाज में एसिड पीड़ित महिलाओं को लेकर एक सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ उस पीड़ा के साथ आत्मविश्वास, संघर्ष, उम्मीद और जीने के जज़्बे की कहानी पर आधारित है और ऐसे मामलों में समाज की सोच में बदलाव लाने के संदेश पर आधारित है।'

रिलीज से पहले ही जुड़ा विवाद

रिलीज से पहले ही जुड़ा विवाद

आपको बता दें कि इससे पहले फिल्म छपाक के साथ एक और विवाद जुड़ गया। दरअसल बुधवार को एक मैग्जीन के आर्टिकल में दावा किया गया था कि लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर तेजाब फेंकने वाले असली हमलावर का नाम फिल्म 'छपाक' में बदलकर नदीम खान से राजेश कर दिया गया है। इसके बाद ट्विटर पर नदीम खान और राजेश ट्रेंड करने लगे। बुधवार शाम 4 बजे तक #Nadeem Khan के साथ करीब 60 हजार और #Rajesh के साथ करीब 50 हजार ट्वीट किए गए। लोगों ने अपने ट्वीट्स में कहा कि फिल्म छपाक में जानबूझकर हमलावर का धर्म बदला गया है।

फिल्म के अंदर राजेश दीपिका के दोस्त का नाम

फिल्म के अंदर राजेश दीपिका के दोस्त का नाम

हालांकि जब इस दावे की जांच की गई तो पता चला कि फिल्म के अंदर नदीम खान का नाम बदलकर राजेश नहीं, बल्कि बब्बू उर्फ बशीर खान किया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के अंदर राजेश दीपिका के दोस्त का नाम है। यानी फिल्म में हमलावर का धर्म बदलने का दावा झूठा है। आपको बता दें कि साल 2005 में दिल्ली के खान मार्केट में नदीम खान नामक एक शख्स ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लक्ष्मी अग्रवाल के ऊपर तेजाब फेंक दिया था। फिल्म 'छपाक' लक्ष्मी के जीवन पर ही आधारित है और इसमें पात्रों के नाम बदल दिए गए हैं। फिल्म में लक्ष्मी का नाम बदलकर मालती किया गया है।

लक्ष्मी की वकील ने दाखिल की याचिका

लक्ष्मी की वकील ने दाखिल की याचिका

वहीं, गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वकील अपर्णा भट्ट की तरफ से छपाक फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया कि फिल्म निर्माता को फिल्म की रिलीज में याचिकाकर्ता का नाम शामिल करना चाहिए। दरअसल अपर्णा भट्ट ने कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए कहा था कि वो कई सालों तक एसिड अटैक पीड़िता की वकील रही हैं, लेकिन फिल्म में उन्हें कोई क्रेडिट नहीं दिया गया है, इसलिए इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए।

जेएनयू जाने पर शुरू हुआ विवाद

जेएनयू जाने पर शुरू हुआ विवाद

गौरतलब है कि इससे पहले दीपिका पादुकोण उस वक्त विवादों में घिर गईं, जब उन्होंने जेएनयू में छात्रों के साथ हुई हिंसा के विरोध में यूनिवर्सिटी जाकर घायल छात्रों को अपना समर्थन दिया। इस दौरान दीपिका ने जेएनयू हिंसा में घायल हुईं छात्र संघ अध्यक्ष आइशी घोष से भी मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्विटर पर लोगों से दीपिका पादुकोण की फिल्म का बहिष्कार करने की अपील कर दी। हालांकि ट्विटर पर दीपिका के समर्थन में भी लोगों ने ट्वीट किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+