जब दीपिका के लेकर भावुक हुए पापा प्रकाश पादुकोण, कही दिल छू लेने वाली बात

मुंबई। बुधवार को बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण अपने प्रेमी और अभिनेता रणवीर सिंह संग सात बंधन में बंधन में बंधने वाली हैं, दोनों ही सितारे अपने परिवार और करीबी दोस्तों-रिश्तेदारों संग इटली में हैं, दोनों की शादी का बेताबी से इंतजार कर रहे उनके फैंस ने दोनों को आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

बेटी को लेकर थोड़ा परेशान हो जाता था: प्रकाश पादुकोण

बेटी को लेकर थोड़ा परेशान हो जाता था: प्रकाश पादुकोण

शादी के कुछ दिनों पहले ही दीपिका के पापा और भारत के मशहूर खिलाड़ी रहे प्रकाश पादुकोण ने अपनी बेटी और दामाद को लेकर बड़ी बात कही है, उन्होंने कहा कि पहले दीपिका को लेकर जिस तरह की अफवाएं आती थीं ना, तो उससे मैं और मेरा परिवार बहुत परेशान हो जाता था लेकिन धीरे-धीरे हमें इसकी आदत पड़ गई और हमें फर्क नहीं पड़ने लगा, आज मुझे खुशी होती है जब लोग मुझे दीपिका के पापा के नाम से जानते हैं।

वो मेरा गुरूर है: प्रकाश पादुकोण

वो मेरा गुरूर है: प्रकाश पादुकोण

वो मेरा गुरूर है और खुशी भी, वो खुश रहे यहीं मेरी दुआ है। मालूम हो कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को शादी करेंगे। इससे पहले 13 और 14 को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी।

दो शादी और दो रिसेप्शन

दो शादी और दो रिसेप्शन

मीडिया रिपॉर्ट्स के अनुसार दीपिका एक नहीं बल्कि दो शादियां करेंगी।एक शादी सिंधी रिवाज से तो एक शादी कोंकणी प्रथा से होगी क्योंकि रणवीर सिंह सिंधी हैं और दीपिका कोंकणी। इटली में शादी करने के बाद दीपवीर का मुंबई रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को होटल ग्रैंड हयात में होगा तो वहीं 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसमें खेल जगत और बॉलीवुड की हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

दीपिका ने खुद दी थी शादी की खबर

दीपिका ने खुद दी थी शादी की खबर

मालूम हो कि पिछले 5 सालों से एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने सात फेरे लेने का फैसला किया, अपनी शादी की खबर खुद दीपिका ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+