दीपिका का खुलासा, उनके ब्रेस्ट को लेकर कही गई थी ऐसी बात, रात भर सो नहीं पाईं थीं

Recommended Video

      Deepika Padukone Shocking REVELATION: Producers ने दी थी ब्रेस्ट सर्जरी की सलाह | FilmiBeat

      नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बताया है कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें लिंगभेद और शोषण का सामना करना पड़ा था। यहां तक कि उनके नैन-नक्श और ब्रेस्ट को लेकर भी कई तरह की बातें कही गईं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि उनको ब्रेस्ट की सर्जरी कराकर उन्हें और आकर्षक बनाने को कहा गया था।

      काम पाने के लिए बूब जॉब की सलाह

      काम पाने के लिए बूब जॉब की सलाह

      दीपिका ने कहा कि ऐसी कई चीजें थीं जिनके बारे में मुझे काम पाने के लिए सलाह दी गई थी। 'बूब जॉब' कराने के लिए मुझसे कहा गया ताकि मैं बॉलीवुड निर्देशक और निर्माता की नजर में आ सकूं और काम मिल सके। दीपिका ने कहा कि ये उसके लिए आसान तरीका हो सकता है जिसे पता न हो कि उसे क्या हासिल करना है लेकिन मैं वैसी नहीं हूं। मैंने अपने मन की सुनी और उसे ही माना।

      नहीं सोचा था एक्टिंग के बारे में

      नहीं सोचा था एक्टिंग के बारे में

      दीपिका ने बताया कि उन्होंने काफी जिंदगी एथलीट के तौर पर जी है। शुरुआती दौर में उन्होंने नहीं सोचा था होगा कि वो एक्टिंग के क्षेत्र में जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह बस घर से दूर नई संभावनाएं तलाश रही थीं और फिल्म 'ओम शांति ओम' के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। अपने डेब्यू को दीपिका ने वो ड्रीम डेब्यू कहा। उन्होंने कहा कि बेहतरीन कास्ट और म्यूजिक के इतर सबसे खास ये था कि फिल्म में शाहरुख खान थे।

      डिप्रेशन पर बोलीं दीपिका

      डिप्रेशन पर बोलीं दीपिका

      दीपिका ने कहा कि डिप्रेशन बस आ जाता है और इसे इससे कोई मतलब नहीं है कि आपके पास कितना पैसा है और आप कितने सफल हो, ये कभी भी किसी को भी हो सकता है। मैंने इसका सामना किया अपनी दिनचर्या में बदलाव करने के लिए मैंने मेडिटेशन का सहारा लिया और इसके बाद 'लिव लव लाफ' संस्था की शुरूआत की।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+