हल्दी के लिए सज गया रणवीर का घर, दीपिका पादुकोण ने खरीदा 20 लाख का मंगलसूत्र
मुंबई। बॉलीवुड की एक और जोड़ी शादी के बंधन में बंधने जा रही है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 14 और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर इटली के लेक कोमो में शादी करने जा रहे हैं। शादी से पहले ही रस्में दोनों के घर पर शुरू हो चुकी हैं। वहीं शादी से पहले दीपिका ने अपने लिए जमकर शॉपिंग की है। खबरों की माने तो दीपिका ने अपने लिए 20 लाख की ज्वैलरी खरीदी है।

दीपिका-रणवीर की शादी
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी अभी तक बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है। इस शादी को लेकर मीडिया में तरह-तरह की खबरें आ रही है। इन खबरों में एक खबर जो सबका ध्यान आकर्षित कर रही है वो है दीपिका के ज्वैलरी की शॉपिंग। माना जा रहा है कि दीपिका ने अपने लिए ज्वैलरी की शॉपिंग मुंबई के अंधेरी स्थित ज्वैलरी शॉप से की है। इस ज्वैलरी शॉप से ही दीपिका ने अपने लिए मंगलसूत्र खरीदा है। अब तक जितनी खबरें आ रही है उसके मुताबिक ये मंगलसूत्र हीरों का बना है, जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।

पति रणवीर के लिए खरीदा सोने का चेन
दीपिका ने अपने पति रणवीर सिंह के लिए एक चेन भी खरीदी है। ये चेन और मंगलसूत्र की कीमत मिलकार 1 करोड़ बताई जा रही है। दीपिका के लिए ज्वैलरी शॉप ने भी खास इंतजाम किया। दीपिका आराम से शॉपिंग कर सके इसलिए शॉप को 1 घंटे तक के लिए पूरी तरह से खाली करवाया गया।

इटली में होगी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में होने जा रही है। वहीं शादी का रिसेप्शन मुंबई में 1 दिसम्बर को होना है। शादी की रस्में दोनों के घरों में शुरू हो चुकी है। हल्दी की रस्म से पहले रणवीर के घर को फूलों से सजाया गया है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications