दीपिका ने डांस करते हुए छेड़ा तो रणबीर ने किए ऐसे स्टेप कि शरमा के भागीं, देखिए वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड सितारे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साथ में डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। पति-पत्नी ने इस डांस वीडियो को बुसीट चैलेंज के तहत बनाया है। वीडियो में दो तीन स्टेप करने के बाद दी रणबीर अपने चिर परिचित अंदाज में मसखरी करते हुए कुछ ऐसा डांस करने लगते हैं कि दीपिका भी हंसने लगती हैं। रणबीर और दीपिका के इस खास डांस के चलते ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

दीपिका ने शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टा अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा- 'वर्क इट बेबी रणबीर, बुश इट चैलेंज' वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दीपका डांस कर रही होती हैं, फिर रणबीर उन्हें ज्वाइन करते हैं। डांस के दौरान दीपिका रणबीर को धक्का मार देती हैं। इसके बाद रणबीर मस्ती के मूड मे आकर स्टेप करना शुरू कर देते हैं।

फैंस को खूब पसंद आ रहा वीडियो
दीपिका और रणबीर का ये वीडियो सोशल यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। बुधवार शाम को दीपिका ने इसे शेयर किया था। जिसके बाद इसे 13 लाख से ज्यादा लोग देख और लाइक कर चुके हैंष हजारों यूजर्स इस पर कमेंट भी कर चुके हैं।
2018 में दोनों ने की थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दोनों ही बॉलीवुड के सफल सितारों में गिने जाते हैं। दोनों के नाम पर कई हिट फिल्में हैं। इस समय दोनों फिल्म '83' में एक साथ काम कर रहे हैं। जो 1983 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्डकप जीतने की कहानी पर आधारित है। फिल्म में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव तो दीपिका उनकी पत्नी रोमी देव के किरदार में नजर आएंगी। दीपिका '83' के अलावा शाहरुख खान के साथ फिल्म 'पठान' में बी काम कर रही हैं। बता दें कि दीपिका और रणबीर ने साल 2018 में शादी की थी।












Click it and Unblock the Notifications