अभिनेता दीपक तिजोरी के खिलाफ पत्नी शिवानी ने किया घरेलू हिंसा का केस
शिवानी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दीपक का एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर चल रहा है, जो उम्र में उनसे काफी छोटी हैं।
मुंबई। एक बार फिर से एक्टर दीपक तिजोरी गलत वजह से चर्चा में हैं, दीपक के ऊपर उनकी पत्नी शिवानी ने बोरीवली कोर्ट में घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया है।
हाल ही में दीपक ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया था और उन्होंने तलाक का केस भी दायर किया हुआ है, हालांकि बाद में ये बात सामने आई थी कि शिवानी ने अपने पहले पति से तलाक ही नहीं लिया है, जिसकी वजह से दीपक ने कहा कि वो उनकी कानूूूूनन बीवी हुई ही नहीं, इसलिए तलाक लेने का सवाल नहीं पैदा होता है।
दीपक ने उनके साथ बदसलूकी की
जिसके बाद शिवानी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दीपक ने उनके साथ बदसलूकी की है, दीपक का एक योगा इंस्ट्रक्टर के साथ अफेयर चल रहा है, जो उम्र में उनसे काफी छोटी हैं।
गुजारा भत्ता के लिए शिवानी ने किया केस
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शिवानी ने 125 CRPC के तहत केस दर्ज कराया है उन्होंने दीपक से गुजारा भत्ता की मांग की। हालांकि शिवानी, अगर सच में दीपक की कानूनी पत्नी नहीं है, तो भरण-पोषण के लिए किया गया केस बेबुनियाद होगा जबकि शिवानी की बेटी समारा केस कर अपने पिता से अपनी परवरिश के लिए पैसे मांग सकती हैं।













Click it and Unblock the Notifications