लाल किला हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू की मौत, जानें उनके बारे में सबकुछ
नई दिल्ली, 15 फरवरी: पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू की सड़क हादसे में मौत हो गई है। मंगलवार रात कुंडली मानेसर हाइवे पर दिल्ली से पंजाब लौटते हुए 37 साल के दीप सिद्धू सड़क हादसे का शिकार हुए, जिसमें उनकी जान चली गई। दीप सिद्धू एक्टर होने के अलावा कुछ विवादों के लिए भी के लिए भी चर्चा में रहे। बीते साल 26 जनवरी को किसानों के ट्रैक्टर मार्च के दौरान लालकिले पर हुई हिंसा में दीप सिद्धू भी आरोपी थे। इस मामले में वह जमानत पर थे। जानिए उनकी जिंदगी के बारे में-
Recommended Video

पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले थे सिद्धू
दीप सिद्धू पंजाब के मुक्तसर साहिब जिले के उदेकरण गांव में पैदा हुए थे। दीप सिद्धू वकालत की पढ़ाई करने के लिए पुणे गए और फिर मुंबई में बस गए। दीप ने बालाजी फिल्म्स के लिए वकील के रूप में काम शुरू किया, जिसके बाद वो खुद एक्टिंग में आ गए। उनको फिल्मों में लाने में देओल परिवार का भी योगदान माना जात है।

2017 में शुरू किया फिल्म करियर
दीप सिद्धू ने पंजाबी अभिनेता के तौर पर कई फिल्मों में काम किया है। देओल परिवार के घरेलू बैनर 'विजेता फ़िल्म्स' के तहत, दीप ने 2015 में हीरो के रूप में अपनी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' में काम किया। 2019 में वे फिल्म 'साडे आले' में दिखाई दिए। इसके बाद दीप सिद्धू की 2020 में कई फिल्में आईं। दीप ने मुंबई में एक मॉडल के तौर पर भी म कई फैशन-शो में हिस्सा लिया था।

किसान आंदोलन से आए चर्चा में
केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 2020 में जब किसान पंजाब से दिल्ली की ओर चले तभी दीप सिद्धू चर्चा में आ गए थे। दीप का अंग्रेजी में एक पुलिस अफसर के साथ बहस करने का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद वो लगातार किसान आंदोलन से जुड़े रहे। इसके बाद 26 जनवरी, 2021 को दिल्ली में हिंसा के बाद वो चर्चा में आए। लालकिले पर हुई हिंसा में दीप सिद्धू पर भी शामिल होने का आरोप लगा और उनको गिरफ़्तार कर लिया गया, बाद में वो जमानत पर छूटे।

कई भाजपा नेताओं के माने जाते थ करीबी
लालकिले पर हिंसा के बाद दीप सिद्धू के एक्टर और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल समेत कई भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें भी वायरल हुईं। हालांकि ज्यादातर भाजपा नेताओं ने उनसे संपर्क होने की बाक से कन्नी काट ली। जमानत होने के बाद दीप अपने काम में लगे थे कि मंगलवार रात को उनकी मौत की खबर आई। दीप अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications