पढ़ें, क्यों मचा है UPSC पर बवाल?

जानें पूरा मामला-
हाल ही में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने वाले हिंदीभाषी छात्र पिछले कई दिनों से इस परीक्षा के बदले हुए पैटर्न को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इन छात्रों की मांग है कि सी-सैट यानी सिविल सर्विसेज एप्टिट्यूड टेस्ट को खत्म कर परीक्षा में पुराने पैटर्न को लागू किया जाए।
इन छात्रों का कहना है कि सी-सैट के आने से हिंदी भाषी छात्रों के लिए परीक्षा पास करने में काफी मुश्किलें आ रही हैं। अंग्रेजी को पास करने की अनिवार्यता हिंदी भाषी छात्रों के लिए परीक्षा पास करने में समस्या पैदा हो रही है।
पढ़ें- भारतीय रेलवे देगा 'आजादी'
केंद्र सरकार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा 24 अगस्त, 2014 को आयोजित सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का आदेश दिया था। सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवार सी-सैट को रद्द करने की मांग पर अड़े हैं।
सरकार ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा फैसला होने तक स्थगित करने का निर्देश दिया व इस पर सक्रिय संज्ञान लेते हुए कमेटी गठित करने की बात कही है, जिसके बाद से छात्रों की समस्याओं का निपटारा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications