खेत में आम तोड़ने गए दो किसानों की घर आई लाश, जाने क्यों?
महाराष्ट्र के सांगली जिले में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।
सांगली। भीषण गर्मी के बाद शुक्रवार को महाराष्ट्र में बारिश होने से काफी लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी ओर झमाझम बारिश और बिजली की गड़गड़ाहट दूसरों पर आफत बनकर टूट पड़ी। महाराष्ट्र के सांगली जिले में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

इस घटना में शंकर पाटील (उम्र 60) और अरविंद राजाराम बिचले (उम्र 37 ) की इन दो किसानों की मौत हो गई। तासगाव के वडगाव में यह घटना घटी। शुक्रवार को जिले में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ रिमझिम बारिश भी हुई। बिजली के गिरने की वजह से दो लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी।
बता दें कि तासगाव तहसील के वडगाव में कुछ किसान अपने खेत में लगे आम के पेड़ से आम तोड़ रहे थे तभी अचानक बिजली की कडकड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई। इस समय पेड़ तोड़नेवाले 4 किसानों के ऊपर बिजली गिरी। जिसमें दो की मौत और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। जखमी किसानों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भरती कराया गया।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications