नोटबंदी: लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत के बाद परिवारवालों ने मांगा 50 लाख का मुआवजा
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद 500 और 1000 हजार के पुराने नोटों को बदलने के लिए बैंक की लाइन में लगे 70 साल के बुजुर्ग सिद्दपा की मौत के बाद उनके परिवार वालों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ रुख किया है। परिवारवालों ने सुप्रीम कोर्ट से गुहार की है कि वो उन्हें केंद्र सरकार से मुआवजे के तौर पर 50 लाख रुपए दिलवाए।

आपको बता दें कि शनिवार को कर्नाटक के टुमकुर में 70 साल के सिद्दपा स्टेट बैंक ऑफ मैसूर में की छेलुरु शाखा पर अपने नोट बदलवाने गए थे। वो सुबह से ही लाइन में खड़े थे। 12:30 बजे उनके सीने में दर्द हुआ और वो जमीन पर गिर गए। उनको तुरंत ही करीब के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन वो पहले ही दम तोड़ चुके थे।












Click it and Unblock the Notifications