मृत' घोष‍ित AAP कार्यकर्ता चंद्रमोहन शर्मा बेंगलुरु में प्रेमिका के साथ जिंदा पकड़ा गया

नई दिल्ली। एक ओर जहां आरटीआई एक्ट‍िविस्ट को लकर समाज में बेहद सम्मान रहता है वहीं एक नए खुलासे में ऐसी बात सामने आई है, जिसके बाद से आरटीआई प्रहरियों की साख को खतरा पहुंच सकता है। कार्यकर्ता चंद्र मोहन को अपनी महिला मित्र के साथ पकड़ा गया है।

bangalore rti alive

आम आदमी पार्टी ने अपने जिस कार्यकर्ता की हत्या की खबर को लेकर एक बड़ा आंदोलन खड़ा कर दिया था और जिसकी हत्या को साजिश करार देते हुए कई लोगों पर संदेह जताया गया था उसे लेकर हुए खुलासे ने लोगों की आंखों से गिरे आंसू वापस आंखों में पहुंचा दिए।

पढ़ें- इस फैसले का असर
ग्रेटर नोएडा निवासी चंद्रमोहन शर्मा को तीन महीने बाद पुलिस ने बेंगलुरु से जिंदा गिरफ्तार किया है। कार्यकर्ता की गिरफ्तारी ने सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर वह शव किसका था, जो चार महीने पहले चंद्रमोहन की कार से मिला था।

2 मई 2014 की देर रात चंद्रमोहन की कार से एक जला हुआ शव मिला था। परिजन और पुलिस प्रशासन ने उसकी शिनाख्त चंद्रमोहन के रूप में की थी। पुलिस ने कार में आग लगने से हुई एक घटना बताया व वहीं परिजनों ने इसे साजिश के तहत मान लिया था।

करीब एक सप्ताह से संदेहास्पद फोन की लोकेशन बेंगलुरु में मिल रही थी। इस पर पुलिस ने वहां जाकर पड़ताल की तो चंद्रमोहन अपनी प्रेमिका के साथ छिपा पाया गया। हालांकि इसके बाद से अभी तक आम आदमी पार्टी की ओर से किसी भी तरह का आध‍िकारिक बयान नहीं दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+