DDCA Row: अब बीसीसीआई पर गरमे कीर्ति, केजरीवाल को ठहराया सही
नई दिल्ली। डीडीसीए मामले की वजह से बीजेपी से बाहर चल रहे कीर्ति आजाद ने अब घोटालों के लिए बीसीसीआई को घेरा है। उन्होंने बुधवार को बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि बीसीसीआई कानून से ऊपर है और उसके लिए कुछ मायने नहीं रखता है।
कीर्ति आजाद ने आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की उस बात का भी समर्थन किया है जिसमें सीएम ने कहा था कि डीडीसीए के एक अधिकारी ने एक महिला से अपने बेटे को क्रिकेट टीम में शामिल कराने के बदले में यौन संबंध बनाने की मांग की थी।
दरभंगा से भाजपा सांसद कीर्ति ने एक बार फिर से दोहाराया कि मैंने कुछ भी पार्टी के खिलाफ नहीं किया है। मैं उन लोगों को बेनकाब करना चाहता हूं, जो डीडीसीए में भ्रष्टाचारी हैं। मैंने तात्कालिक अध्यक्ष के सामने बहुत सी चीजें (भ्रष्टाचार मुद्दे पर) रखी थीं, लेकिन किसी को कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन मैं चुप नहीं बैठूंगा इसलिए मैं अपनी बात और लड़ाई दोनों जारी रखूंगा।













Click it and Unblock the Notifications