केजरीवाल के समर्थन में आये बेदी कहा, DDCA मामले की जांच जरूर होनी चाहिए

नई दिल्ली| इस समय दिल्ली की राजनीति पूरी तरह गुस्से और आरोपो-प्रत्यारोंपों के बीच में गोते लगा रही हैं। जहां जेटली समेत बीजेपी के सभी नेता अरविंद केजरीवाल के आरोपों को बेबुनियाद और बकवास करार दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर केजरीवाल को अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी का साथ मिला है।

बेदी ने एक न्यूज चैनल बात करते हुए साफ लफ्जों में दिल्ली सरकार की उस बात का समर्थन किया है जिसमें सरकार ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) की जांच कराने की बात कही है।

केजरीवाल के समर्थन में बिशन सिंह बेदी

बेदी ने एबीपी और आईबीएन 7 दोनों पर कहा कि मैं अरविन्द केजरीवाल का शुक्रगुजार हूं। वह दिल्ली के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने डीडीसीए में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाया है। पिछले काफी समय से वहां कुछ गड़बड़ चल रही है।

DDCA मामले की जांच जरूर होनी चाहिए

बेदी ने सी के खन्ना जैसे लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीडीसीए एक कंपनी है और कंपनियों का मकसद व्यापार करना होता है और कई मायनों में डीडीसीए व्यापार ही कर रहा है। बेदी ने हालांकि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली पर सीधा हमला नहीं बोला है लेकिन इतना जरूर कहा है कि उन्होंने डीडीसीए के अंदर भ्रष्टाचार को रोका नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+