'वेश्यावृत्ति के लिए मेरे चेहरे और गर्दन पर जबरन फेयरनेस क्रीम लगाई जाती'
रेड लाइट इलाके से मुक्त कराई गई इन लड़कियों ने बताया कि देह व्यापार से इंकार करने पर उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जाता और उनके साथ रेप किया जाता था।
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की टीम ने राजधानी के रेड लाइट इलाके से दो ऐसी लड़कियों को छुड़ाया है, जिनसे जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था। इन दोनों लड़कियों के बारे में दिल्ली महिला आयोग को महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के जरिए सूचना मिली थी। दोनों लड़कियों को नौकरी दिलाने के नाम पर कोलकाता से दिल्ली लाया गया और रेड लाइट इलाके में बेच दिया गया। रेड लाइट इलाके से मुक्त कराई गई इन लड़कियों ने बताया कि देह व्यापार से इंकार करने पर उन्हें बुरी तरह मारा-पीटा जाता और उनके साथ रेप किया जाता था।

हर रोज 10-15 लोग करते थे रेप
छुड़ाई गई लड़कियों में से एक ने बताया, 'मुझे एक महिला मिली, जो नौकरी दिलाने के नाम पर मुझे कोलकाता से दिल्ली लेकर आई और जीबी रोड इलाके में बेच दिया। वहां हर रोज 10-15 लोग मेरे साथ रेप करते थे। मना करने पर मुझे बुरी तरह मारा-पीटा जाता और धमकी दी जाती थी कि मेरी हत्या कर दी जाएगी। मेरा रंग सांवला है, इसलिए मेरे चेहरे और गर्दन पर जबरन फेयरनेस क्रीम लगाई जाती, जिसकी वजह से मेरी गर्दन की त्वचा कई जगह से बुरी तरह जल गई। मुझे 2-3 महीने तक जीबी रोड पर बंधक बनाकर भी रखा गया।'

किसी तरह चंगुल से छूटकर भागी लड़कियां
दूसरी लड़की ने आपबीती सुनाते हुए बताया, 'एक महिला ने मुझसे कहा कि दिल्ली में मैं तुम्हें आसानी से नौकरी दिला दूंगी। नौकरी के लिए मैं उसके साथ दिल्ली आ गई। कुछ दिन इधर-उधर घुमाने के बाद उस महिला ने मुझे जीबी रोड पर बेच दिया। वहां जबरन मुझसे देह व्यापार कराया जाने लगा।' दोनों लड़कियों को दिल्ली के यमुना विहार इलाके में बंधक बनाकर रखा गया था, जहां से किसी तरह दोनों भागने में कामयाब हो गई। इसके बाद दोनों ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। दिल्ली महिला आयोग की टीम दोनों लड़कियों को लेकर कमला मार्केट पुलिस थाने गई और मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई।

पहाड़गंज से छुड़ाई गईं 39 लड़कियां
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने बताया कि दो लड़कियों, जिनकी उम्र 20 और 28 साल है, को देह व्यापार के दलदल से निकाला गया है। लड़कियों ने मुझे जीबी रोड के भयावह सच्चाई के बारे में बताया। महिला आयोग इन लड़कियों के आश्रय और नौकरी की व्यवस्था करेगी। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भी दिल्ली महिला आयोग की टीम ने पहाड़गंज इलाके से 39 लड़कियों को छुड़ाया था। इन सभी लड़कियों को नेपाल से वेश्यावृत्ति के लिए यहां लाया गया था।
ये भी पढ़ें- संसद के सेंट्रल हॉल में हुई थी माल्या और जेटली की मीटिंग, मैंने खुद देखा: पीएल पुनिया
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications