Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ट्विटर के अंतरिम अनुपालन अधिकारी ने दिया इस्तीफा, नए IT कानूनों के तहत की गई थी नियुक्ति

नई दिल्‍ली, 27 जून। माइक्रो ब्‍लॉगिंग साइट ट्विटर इंडिया के शिकायत अधिकारी धर्मेंद्र चतुर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कुछ हफ्ते पहले ही ट्विटर इंडिया ने नए आईटी नियमों के पालन के लिए इनकी नियुक्ति की थी। सूत्रों की माने तो सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर ने अपने वेबसाइट से नाम भी हटा दिया है। समाचार एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। जबकि भारत के नए आईटी नियम के मुताबिक ऐसा करना जरूरी है।

twitter

हालांकि, ट्विटर ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। यह ऐसे समय में हुआ, जब नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर, भारत सरकार के साथ संघर्ष कर रहा है। हालांकि, ट्विटर ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। यह ऐसे समय में हुआ, जब नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर, भारत सरकार के साथ संघर्ष कर रहा है। नियम में कहा गया है कि 50 लाख से अधिक यूजर वाली सभी महत्वपूर्ण सोशल मीडिया कंपनियां ऐसी शिकायतों से निपटने के लिए एक शिकायत अधिकारी नियुक्त करेंगी और ऐसे अधिकारियों के नाम और कॉन्टैक्ट डिटेल्स साझा करेंगी।

बड़ी सोशल मीडिया कंपनियों को एक मुख्य अनुपालन अधिकारी, एक नोडल संपर्क अधिकारी और एक शिकायत अधिकारी को नियुक्त करना अनिवार्य है। ट्विटर ने 5 जून को सरकार की ओर से भेजी गई अंतिम नोटिस का जवाब देते हुए कहा था कि वह नए आईटी नियमों का पालन करेगा और मुख्य अनुपालन अधिकारी का विवरण साझा करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+