Dayashankar Singh Row: मायावती बोलीं 'फालतू के सवालों के लिए समय नहीं है'

लखनऊ। भाजपा के निष्कासित नेता दयाशंकर सिंह ने रविवार को जेल से रिहा होने के बाद बसपा प्रमुख मायावती पर फिर हमला बोलते हुए उन पर टिकट बेचने का आरोप लगाया। इसके साथ ही सिंह ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में किसी सामान्य सीट पर उनकी पत्नी के खिलाफ मैदान में उतरने की बसपा प्रमुख को चुनौती दी। लेकिन जब इस मामले में एबीपी न्यूज की ओर से मायावती से सवाल पूछा गया तो वे भड़क गईं।

हिम्मत है तो मेरी पत्नी से चुनाव जीत कर दिखाएं मायावती: दयाशंकर

Dayashankar Singh Row: I have no Time For Foolish Question said Mayawati

कोई और सवाल पूछना हो तो पूछें

मायावती ने इस सवाल को फालतू बताते हुए वक्त न होने की बात कही। और उन्होंने कहा कि कोई और सवाल पूछना हो तो पूछें। आपको बता दें कि बसपा प्रमुख मायावती पर दयाशंकर द्वारा विवादित टिप्पणी की गई थी जिस पर पलटवार करते हुए बसपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया था। हालांकि बात सिर्फ प्रदर्शन तक ही सीमित नहीं रही, बसपाईयों ने दयाशंकर की मां, बहन और बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। जिसके बाद दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने मोर्चा संभालते हुए मायावती समेत बसपा नेताओं पर जमकर हमला बोला।

मायावती ने अभी तक मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया

चैनल ने जब मायावती की इस टिप्पणी पर स्वाति सिंह से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि मायावती ने अभी तक मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया है। मैं एक सामान्य महिला की तरह उनसे जवाब मांग रही हूं।

भाजपा बनाम बसपा से स्वाति बनाम मायावती

जी हां हाल ही में भाजपा के पूर्व नेता दयाशंकर सिंह के द्वारा मायावती को उनकी पत्नी स्वाती सिंह के सामने चुनाव लड़ने की दी गई चुनौती से यही कयास लगाए जा रहे हैं कि बसपा बनाम....अब भाजपा नहीं बल्कि स्वाती सिंह हैं। जिन्हें चुनाव में उतारकर निश्चित तौर पर सियासी फायदा तलाशने की कवायद की जाएगी। हालांकि यह कितना सफल और कितना असफल रहेगा ये तो परिणाम ही तय करेंगे। साथ ही यह भी साफ हो जाएगा कि वास्तव में किसे कितनी सहानुभूति प्राप्त हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+