तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नहीं दिखेंगी दयाबेन? ये हो सकती है बड़ी वजह

मुंबई। सब टीवी के जाने माने शो तारक महता का उल्टा चश्मा को कौन नहीं जानता। वहीं इस शो की जान दया बेन उर्फ दिशा वकानी भी काफी प्रसिद्ध हैं। ऐसे में अगर वो ही शो से चली जाएं तो शो के फैंस का दिल टूटना तो जायेज है। दरअसल खबर है कि दयाबेन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म देने के लिए ब्रेक लिया था। लेकिन अब जब वे एक बेटी की मां बन गई हैं तो लोगों को सीरियल में उनकी वापसी की इंतजार था। हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं पड़ रहा है। साथ ही जब इस बारे में शो को प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। शायद ये सच हो लेकिन अभी आखिरी फैसला नहीं आया है। हमारी टीम दिशा से इस बारे में बातचीत करने की कोशिश कर रही है।

dayaben may not be seen in taarak mehta ka ooltah chasma

इसको लेकर जब बॉलीवुड लाइफ ने दिशा की ननद हेमाली वकानी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि ये एक काफी निजी सवाल है। जिसका जवाब हम अभी हीं देना चाहते। कुछ समय पहले दयाबेन ने शादी के लिए वक्त निकाला था और कुछ समय के लिए सीरियल छोड़ा था। तारक महता में दयाबेन की अजीबोगरीब आवाज लोगों को खूब हंसाती और गुदगुदाती है।

बता दें कि इस सीरियल में दयाबेन का बेहद खास रोल है। कामेडी में मानो उन्हें महारथ हासिल हो। सीरियल में मुंबई की गोकुलधाम सोसाइटी की कहानी है। ये एक पारिवारिक सीरियल है जिसमें कई बार हंसी मजाक में बड़ी शिक्षा तक दी जाती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+