बुरी खबर: फिल्म डायरेक्टर एसपी जननाथन के निधन के एक दिन बाद उनकी बहन ने भी तोड़ा दम

चेन्नई। साउथ के जाने-माने फिल्म निर्माता और नेशनल अवॉर्ड विजेता एसपी जननाथन ने बीते रविवार 61 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। जननाथन को खोने का गम सहन कर रहे उनके परिवार को अब एक और बड़ा झटका लगा है। तमिल फिल्मों के डायरेक्टर एसपी जननाथन के निधन के एक दिन बाद ही उनकी बहन लक्ष्मी का भी निधन हो गया। तमिल फिल्मों के स्क्रिप्ट राइटर-निर्देशक बालामुरली वर्मन ने सोशल मीडिया के जरिए यह दुखद खबर दी है।

बालामुरली वर्मन ने दी दुखद खबर

बालामुरली वर्मन ने दी दुखद खबर

बालामुरली वर्मन ने बताया कि फिल्म निर्माता एसपी जननाथन के निधन के एक दिन बाद यानी मंगलवाल की सुबह उनकी छोटी बहन लक्ष्मी ने अंतिम सांस ली। घर के दो खास सदस्यों को खोने के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जननाथन की बहन उनसे उम्र में छोटी थी, निधन से पहले उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

50 साल की उम्र में बहन ने भी तोड़ा दम

50 साल की उम्र में बहन ने भी तोड़ा दम

अस्पताल पहुंचते ही जब डॉक्टरों ने लक्ष्मी की जांच की तो उनकी मृत्यु हो चुकी थी। लक्ष्मी की उम्र 50 वर्ष थी वह अपने पति के साथ रहती थीं। बालामुरली वर्मन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के अनुसार, बुधवार दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। बालामुरली ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमारे भाई जननाथन की बहन लक्ष्मी का कल रात निधन हो गया। अंतिम संस्कार आज (बुधवार) दोपहर 12 बजे होगा।'

फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले हुई मौत

फिल्म की शूटिंग पूरी होने से पहले हुई मौत

बता दें कि रविवार को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती एसपी जननाथन का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। जननाथन की मौत के बाद से ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। जननाथन के निधन की जानकारी अभिनेत्री श्रुति हासन ने ट्वीट कर दी थी। उन्होंने लिखा, 'भारी मन के साथ बताना पड़ रहा है कि एसपी जननाथन सर हमें छोड़कर चले गए हैं। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।' एसपी जननाथन श्रुति हासन की फिल्म 'लाबम' को डायरेक्ट कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: सलमान खान और सतीश कौशिक के खिलाफ आजमगढ़ कोर्ट में दाखिल हुआ परिवाद, फिल्म का नाम बदलने का है आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+