मोदी सरकार आने के बाद से दर-दर भटक रहा दाऊद, भाई ने सुनाई डॉन के डर की कहानी

कासकर ने ये भी खुलासा किया है कि दाऊद आज भी अपने परिवार वालों से जुड़ा हुआ है, लेकिन खुद फोन पर बात नहीं करता है।

Recommended Video

    Dawood Moved his location 4 times since PM Modi came in Power । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। भारत का मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से डरा हुआ है। जब से नरेंद्र मोदी की सरकार आई है तब से उसे पकड़े जाने का डर सता रहा है। इसी वजह से वो लगातार अपने ठिकाने भी बदल रहा है। ताजा खुलासे में पता चला है कि नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद से दाऊद इब्राहिम अपने चार ठिकाने बदल चुका है और उसकी सुरक्षा में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

     मोदी के डर से दाऊद ने बदले 4 ठिकाने

    मोदी के डर से दाऊद ने बदले 4 ठिकाने

    ये खुलासा किसी और ने नहीं, बल्कि उसके भाई इकबाल कासकर ने किया है। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रह रहा है ओर उसने पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में दाऊद इब्राहिम की सुरक्षा में 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। इकबाल कासकर ने बताया कि साल 2014 के बाद से पाकिस्तान के भीतर ही दाऊद इब्राहिम ने चार ठिकाने बदले हैं।

    परिवार के संपर्क में है दाऊद

    परिवार के संपर्क में है दाऊद

    कासकर ने ये भी खुलासा किया है कि दाऊद आज भी अपने परिवार वालों से जुड़ा हुआ है, लेकिन खुद फोन पर बात नहीं करता है। वह देश-दुनिया में रह रहे परिवार के सदस्यों से उनका हाल-चाल अपने लोगों से पता करवाता है। जरूरत पड़ने पर वह उनकी हर तरह से मदद भी करता है।

    एनसीपी नेताओं की भूमिका की जांच

    एनसीपी नेताओं की भूमिका की जांच

    अंडरवर्ल्ड दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर की गिरफ्तारी के बाद उसके कई काले कारनामे का पर्दाफाश हुआ है। ठाणे के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इकबाल कासकर का मुख्य धंधा बिल्डरों से उगाही का रहा है। ये भी खुलासा हुआ है कि नोटबंदी की वजह से दाऊद के काले कारोबार पर फर्क पड़ा था जिसके बाद से वो लोग फिरौती के तौर पर फ्लैट की डिमांड करने लगे थे। दाऊद के लिए काम करने के लिए दो एनसीपी के नेताओं की भूमिका की जांच हो रही है। हांलाकि एनसीपी ने आरोपों में किसी तरह की सत्यता होने से इंकार किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+