Big News- पाकिस्तान से फोन पर दाउद की बीवी बोली, जी वो सो रहे हैं
नई दिल्ली। मुंबई ब्लास्ट का सबसे बड़ा आरोपी दाउद इब्राहीम पाकिस्तान में ही है, इस बात की पुष्टि किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने खुद की है। दाउद इब्राहीम के पाक में होने के बारे में यह पुख्ता और बड़ा खुलासा हुआ है जिसके बाद पाक पूरी तरह से बेनकाब होता नजर आ रहा है।

एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने कराची में दाउद इब्राहीम के घर पर फोन किया गया। फोन पर दाउद की बीवी मेहजबीन से जब फोन पर पूछा गया कि आप दाउद इब्राहीम की बीवी बोल रही हैं क्या वो घर पर हैं। तो इसके जवाब में मेहजबीन ने बोला जी वो सो रहे हैं।
दाउद की पत्नी मेहजबीन और रिपोर्टर के बीच बातचीत के अंश
मेहजबीन- अस्सलामवालिकुम
रिपोर्टर- हेलो वालेकुम अस्सलाम
रिपोर्टर- क्या मेहजबीन शेख से बात कर रहा हूं
मेहजबीन- जी
रिपोर्टर- जी मैडम आप कराची से बोल रहे हैं
मेहजबीन- जी आप कौन
रिपोर्टर- जी मैडम मुझे बस पूछना था आप दाउद इब्राहीम की बीवी हैं
मेहजबीन- जी वो सो रहे हैं
महज 15 मिनट में दूसरी महिला ने बदल दिया बयान
यहां गौर करने वाली बात यहा है कि जब दोबारा मेहजबीन के घर पर फोन किया गया तो किसी और महिला ने फोन उठाया और मेहजबीन नाम की किसी भी महिला के होने से इनकार करते हुए कहा कि यहां कोई मेहजबीन नहीं रहती है।
जब रिपोर्टर फिर से मेहजबीन के घर फोन करती है और पूछती है कि मेरे को दाइद भाईजान से बात करनी है क्या वो है। इस पर एक दूसरी महिला बोलती है पता नहीं बेटा मुझे मालूम नहीं, आप थोड़ी देर बाद बात करिये। महिला ने अपना नाम अनम बताया है।
फोन कनेक्शन दाउद की बीवी के नाम से ही है
आपको बता दें कि जिस नंबर पर दाउद की बीवी ने फोन उठाया है और यह नंबर मेहजबीन के नाम पर अलॉट है। यह नंबर 2006 से चल रहा है और हर महीने तकरीबन 5 हजार रुपए का बिल आता है।
वहीं इस फोन कॉल पर पाकिस्तान के एनएसए सरताज अजीज ने कहा कि हमें भारत ने अभी तक इस बाबत कोई भी सबूत नहीं दिये हैं। ऐसे में इस बारे में हम कुछ भी नहीं कह सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications