CDS बिपिन रावत का पार्थिव शरीर देख रो पड़ी बेटियां, देखें गमगीन कर देने वाली तस्वीरें
नई दिल्ली, 10 दिसंबर: सीडीएस बिपिन रावत और सशस्त्र बलों के अन्य जवानों का पार्थिव शरीर गुरुवार रात करीब आठ बजे दिल्ली पहुंचा। सबसे पहले जनरल विपिन रावत का शव विमान से उतारा गया। तीनों सेनाओं के प्रमुख उनका शव लेकर बाहर आए उसी विमान में उनकी पत्नी का पार्थिव शरीर भी लाया गया। जैसे ही पार्थिव शव दिल्ली पहुंचे तो उनके परिजन बिलख उठे। पिता का पार्थिव शरीर देख रावत की दोनों बेटियां फफक-फफक कर रो पड़ीं।

पीएम मोदी ने रावत की बेटियों को ढांढस बंधाया
जानकारी के मुताबिक जनरल विपिन रावत की बड़ी बेटी कृतिका दिनभर गमगीन हालत में लोगों से मिलती रहीं। लोग उन्हें ढांढस बंधाते रहे। पीएम मोदी भी रावत की बेटियों को ढांढस बंधाते दिखे। सीडीएस बिपिन रावत अपने पीछे दो बेटियों को छोड़ गए हैं। एक का नाम कीर्तिका और दूसरी बेटी का नाम तारिणी है। कीर्तिका की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। तारिणी दिल्ली में रहती हैं और दिल्ली हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं।
Recommended Video

ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर की पत्नी और बेटी उनके पार्थिव शरीर के देखकर रो पड़े
इसी हादसे में माारे गए ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर की पत्नी और बेटी उनके पार्थिव शरीर के देखकर रो पड़े। इस दौरान ब्रिगेडियर की बेटी पिता के कॉफिन को देख रो पड़ी। इस दौरान वहां मौजूद सैन्य अधिकारियों ने उसे ढांढस बंधाई। सभी के शव टेक्निकल एयरपोर्ट के हैंगर पर रखे गए है। हादसे के शिकार हुए सैन्य कर्मियों के परिजन, दोस्त और सहकर्मी इस दौरान बेहद ही गमगीन दिखे।

जनरल बिपिन रावत कल होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी डॉ. मधुलिका रावत का शुक्रवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार (10 दिसंबर) दर्शन के लिए रखा जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे से 12:30 बजे तक आम लोग दर्शन कर सकेंगे। दोपहर 12:30 से डेढ़ बजे तक सेना के जवान श्रद्धांजलि देंगे।

एलएस लिड्डर का भी अंतिम संस्कार दिल्ली कैंट में होगा
इसके बाद दिवंगत जनरल बिपिन रावत की दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगा। शुक्रवार दोपहर को बरार स्क्वॉयर में जनरल रावत का अंतिम संस्कार होगा। सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए ब्रिगेडियर एलएस लिड्डर का अंतिम संस्कार शुक्रवार को दिल्ली कैंट में किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications