सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन को लेकर बेटी रेनी सेन ने कही ये बात, बताया कैसा है नेचर

नई दिल्ली। Sushmita Sen daughter Renee Sen: बॉलीवुड की उभरती एक्ट्रेस और सुष्मिता सेन की बड़ी बेटी रेनी सेन हाल ही में अपनी मां के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर बात की है। रेनी सेन ने रोहमन शॉल को बहुत कम शब्दों वाला आदमी बताया है, रेनी सेन (Renee Sen) के मुताबिक वह बहुत कम बोलते हैं। हालांकि रेनी सेन ने यह भी कहा कि अगर रोहमन शॉल को मुझपर गर्व है तो मेरे लिए यह बहुत बड़ी बात है। बता दें कि रेनी सेन को सुष्मिता सेन ने साल 2000 में गोद लिया था।

सुष्मिता सेन की बेटी रेनी का इंटरव्यू

सुष्मिता सेन की बेटी रेनी का इंटरव्यू

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी दो बेटियों और बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ रहती हैं। चार लोगों का यह परिवार खुशी-खुशी अपना जीवन बिता रहा है। रेनी सेन हाल ही एक इंटरव्यू में रोहमन शॉल को लेकर अपने विचार साझा किए। रेनी कहती हैं, 'रोहमन शॉल बहुत कम बोलते हैं, लेकिन अगर उन्होंने मेरे बारे में कुछ कहा है तो वह मेरे लिए बड़ी बात है। वह ज्यादा बोलते नहीं है, लेकिन अगर उन्होंने यह कहा कि मैं अच्छा कर रही हूं तो यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।'

सुष्मिता के बॉयफ्रेंड को लेकर क्या कहा?

सुष्मिता के बॉयफ्रेंड को लेकर क्या कहा?

बता दें कि रेनी अपनी मां सुष्मिता सेन के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को रोहमन अंकल कहकर बुलाती हैं। रेनी ने कहा, 'रोहमन अंकल ने मेरी शॉर्ट फिल्म सुट्टाबाजी का ट्रेलर देखा है और उन्हें मुझ पर प्राउड है।' फिल्म इंडस्ट्री में अपने डेब्यू और सुष्मिता सेन के रिएक्शन पर बात करते हुए रेनी ने कहा, 'मेरी फिल्म देखने के बाद उनकी (सुष्मिता सेन) आंखों में आंसू आ गए थे। वह बेहद भावुक थीं। मुझे लगा कि वह थोड़ा रो रही थीं।'

शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आएंगी रेनी सेन

शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' में नजर आएंगी रेनी सेन

रेनी ने आगे कहा, 'वह (सुष्मिता सेन) चीजों को ऑब्जर्व करती हैं, अगर वो यह कहती कि मैंने अच्छा काम किया है तो सच ये सच होता क्योंकि वह माहिर एक्टर हैं। मां ने कहा कि तुमने रियल में अच्छा काम किया है, रोहमन अंकल ने भी कहा कि मुझे तुम पर गर्व है।' अपनी शॉर्ट फिल्म 'सुट्टाबाजी' (Satta Baji) को लेकर बात करते हुए रेनी ने कहा, यह सब अचानक ही हुआ था, फिल्म के डायरेक्टर कबीर खुराना मेरे स्कूल टाइम से दोस्त हैं।

जाहिर की थी एक्टिंग की इच्छा

जाहिर की थी एक्टिंग की इच्छा

रेनी ने कहा, एक दिन मैंने उनसे ऐसे ही कह दिया था कि मैं एक्टिंग करना चाहती हूं, इसके बाद सितंबर में उन्हेंने मुझे स्क्रिप्ट भेजा और कहा कि तुम इसके लिए ऑडिशन दे दो। मैंने फिल्म की कहानी पढ़ी मुझे अच्छी लगी, इसके बाद मैंने मां को दिखाया। मां ने कहा कि अगर तुमने इस पसंद किया है तो आगे बढ़ना चाहिए। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बीते कुछ सालों से मॉडल रोहमन को डेट कर रही हैं। वह उनके फैमली का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोड़कर, सोशल मीडिया पर कहा-'सुरक्षित हूं मैं'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+