Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना वैक्सीन लगवाने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं शिल्पा शिरोड़कर, सोशल मीडिया पर कहा-'सुरक्षित हूं मैं'

Actress Shilpa Shirodkar gets vaccinated against COVID-19 in UAE: कोरोना से जंग लड़ रहे भारत में बेसब्री से वैक्सीन का इंतजार हो रहा है तो वहीं विश्व के कई देशों में टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। विश्व की कई मशहूर हस्तियों ने वैक्सीन लगवाई है तो वहीं बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और नंबे के दौर में सेक्स सिंबल से नवाजी जाने वाली शिल्पा शिरोड़कर ने भी वैक्सीन लगवा लिया है, वो पहली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जिन्होंने वैक्सीन लगवाई है, हालांकि उनको वैक्सीन इंडिया में नहीं बल्कि UAE में लगी है।

Recommended Video

    Shilpa Shirodkar COVID-19 Vaccine लगवाने वालीं बनीं पहली Actress, बताया एक्सपीरियंस | वनइंडिया हिंदी
    शिल्पा शिरोड़कर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

    शिल्पा शिरोड़कर ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

    अभिनेत्री ने खुद ही अपनी ये बात सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर इंस्ट्रा पर शेयर की है, जिसमें वो वैक्सीन लगवाते नजर आ रही हैं, उन्होंने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि 'वैक्सीन लगवा लिया है और अब सुरक्षित हूं,Thank you UAE'। मालूम हो कि शिल्पा शादी के बाद से दुबई में रह रही हैं। शिल्पा की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोग उन्हें वैक्सीन लगवाने के लिए बधाई दे रहे हैं।

    ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक रही हैं शिल्पा

    ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक रही हैं शिल्पा

    गौरतलब है कि नंबे के दशक की ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक शिल्पा पूर्व मिस इंडिया-अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर की बड़ी बहन हैं। शिल्पा शिरोडकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में फिल्म 'भ्रष्टाचार' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'किशन कन्हैया', 'त्रिनेत्र', 'हम', 'दिल ही तो है', 'आंखें,' 'पहचान,' 'गोपी किशन', 'मृत्युदंड' जैसी कई यादगार और लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। अपनी शादी के करीब 10 साल बाद वो टीवी शो 'एक मुट्ठी आसमान' में नजर आई थीं,जिसे खासी लोकप्रियता हासिल हुई थी।

    UK के बैंकर अप्रेश रंजीत की पत्नी हैं शिल्पा

    UK के बैंकर अप्रेश रंजीत की पत्नी हैं शिल्पा

    शिल्पा प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री मीनाक्षी शिरोडकर की पौत्री हैं जिन्होंने सन् 1938 की ब्रह्मचारी नामक मराठी फ़िल्म में Bikini पहनी थी। शिल्पा ने UK के बैंकर अप्रेश रंजीत से 11 जुलाई 2000 में मुंबई में शादी की थी। साल 2003 में वो एक बेटी की मम्मी बनीं। आम तौर पर मीडिया से दूर रहने वाली शिल्पा लंबे अरसे बाद कोरोना वैक्सीन की वजह से सुर्खियों में आई हैं।

    आज 736 जिलों में ड्राई रन

    आज 736 जिलों में ड्राई रन

    मालूम हो कि भारत में वैक्सिनेशन अभियान आने वाले 10 से 12 दिनों में शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वैक्सीन की डिलीवरी किसी भी समय शुरू की जा सकती है। वैक्सीन के स्टोर के लिए देशभर 37 स्टोर तैयार किए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा स्टोर करनाल, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में बनाए गए हैं। DCGI ने 3 जनवरी को दो स्वदेशी कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है तो वहीं देश में कोरोना वैक्सिनेशन अभियान शुरू होने से पहले आज (शुक्रवार 8 जनवरी) 736 जिलों में ड्राई रन किया जा रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+