सवाल के जवाब में कहा- 'पान बेचते हैं मेरे पापा', बनीं डिप्टी कलेक्टर

मंडलाः मध्यप्रदेश के मंडला जिले के शरद जैन के परिवार में खुशियों की भरमार है। पिता शरद जैन खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। अपने पान की दुकान पर पूरे दिन अपने बेटी के डिप्टी कलेक्टर बनने की खबर सुनाते हैं। मंडला जिसे में एक पान वाले की बेटी ने कमाल से उनके मौहले के लोग खुश हैं तो वहीं कइयों को हैरान भी हो रही है। बेटी ने एमपी पीएससी की परीक्षा में 10 स्थान हासिल किया है। अब बेटी आयुषी जैन के नाम के आगे डिप्टी कलेक्टर लग गया है।

इंटरव्यू में पूछा था ये सवाल

इंटरव्यू में पूछा था ये सवाल

आयुशी जैन से एमपी पीएससी के इंटरव्यू में सवाल पूछा गया था कि आपके पापा का पेशा क्या है? इस सवाल के जवाब में आयुषी का कहना था कि मेरे पापा शरद जैन पान की दुकान चलाते हैं और लंबे समय से यही उनका पेशा है।

सरकारी स्कूल में पढ़ी हैं आयुषी

सरकारी स्कूल में पढ़ी हैं आयुषी

आयुषी जैन ने सरकारी स्कूल से पढ़ाई की है। सरकारी स्कूलों में पढ़ी आयुषी जैन ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी पढ़ाई करनी नहीं छोड़ी। उनके पिता चौथी क्लास तक पढ़ें हैं। वो आज भी मंडला जिले में पान की दुकान चलाते हैं। बेटी का कामयाबी से पिता खुश हैं।

2015 में शुरू की थी तैयारी

2015 में शुरू की थी तैयारी

आयुषी ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद उन्होंने साल 2015 में एम पीएसीएसी की तैयारी शुरू कर दी। वो पहले ही प्रयास में सेल टैक्स इंस्पेक्टर बनने में सफल हो गई। पहले ही प्रयास में सेल टैक्स इंस्पेक्टर बनने के बाद उनका हौसल बढ़ा और फिर से पढ़ाई करने लग गई।

बहन भी बनना चाहती हैं डिप्टी कलेक्टर

बहन भी बनना चाहती हैं डिप्टी कलेक्टर

उनकी मेहनत रंग लाई और वो दूसरे प्रयास में डिप्टी कलेक्टर बनने में सफल हो पाई। आयुषी की बड़ी बहन भी अपनी छोटी बहन की कामयाबी से खुश हैं। आयुषी की बड़ी बहन का कहना है कि वो भी अपनी बहन की तरह डिप्टी कलेक्टर बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि उनके पिता भी चाहते हैं कि आयुषी की तरह वो भी डिप्टी कलेक्टर बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+