नरोत्तम मिश्रा को भाजपा को दिखाया ठेंगा तो उद्धव ठाकरे की शिवसेना से मिला उम्मीदवारी का ऑफर
Datia Assembly by-election 2026: दतिया विधानसभा उपचुनाव में राज्य के पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा को टिकट ना देकर बड़ा तगड़ा झटका दिया है। दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा पक्के उम्मीदवार माने जा रहे थे लेकिन अपने नामांकन की तैयारी तक कर चुके नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बना दिया।
टिकट कटने के बाद सुर्खियों में आए नरोत्तम मिश्रा को उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी ने दतिया उपचुनाव के लिए पार्टी की ओर से टिकट देकर उम्मीदवार बनाने का प्रस्ताव दे डाला है।

दरअसल, ये ऑफर मध्य प्रदेश के सुनील शर्मा की ओर से आया है। उन्होंने कहा अगर वो ये प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो शिवसेना यूबीटी प्रमुख और महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और विधायक आदित्य ठाकरे उनके लिए अन्य नेता चुनाव प्रचार करेंगे।
उन्होंने खुलासा किया कि नरोत्तम मिश्रा को मैंने ये प्रस्ताव पार्टी आलाकमान से बात करने के बाद दिया है। सुनील शर्मा ने बताया कि आईटी सेल प्रमुख नाहर सिंह गौर के जरिए नरोत्तम मिश्रा को ऑफर वाला वीडियो मैसेज शेयर करने को कहा है।
टिकट ना मिने पर सड़कों पर उतरे समर्थक
बता दें नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर आशुतोष तिवारी को दतिया से उम्मीदवार बनाए जाने पर पूर्व मंत्री के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और वो सड़कों पर उतर आए और विरोध-प्रदर्शन करने लगे। नारे लगाते हुए समर्थकों ने नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार बनाए जाने की भाजपा से मांग की। इसके साथ ही दावे किए जा रहे हैं कि कई भाजपा नेताओं ने अपने इस्तीफे दे दिए हैं।
क्या बोले नरोत्तम मिश्रा?
दतिया से भाजपा का टिकट ना मिलने पर नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया से बातची में कहा राजीनीति में ये सब चलता है और ये पार्टी का फैसला है और जो पार्टी का फैसला होता है वो सही होता है। इसके साथ उन्होंने अपने समर्थकों से हंगामा नहीं करने की अपील कर डाली थी। हालांकि उद्धव ठाकरे के ऑफर पर नरोत्तम मिश्रा की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
क्या बोली भाजपा?
वहीं मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने किसी भी कार्यकर्ता के इस्तीफा दिए जाने के दावों से इनकार किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, "नरोत्तम मिश्रा हमारे वरिष्ठ नेता हैं, उनकी देखरेख में हम दतिया का चुनाव लड़ेंगे और भारी जीत हासिल करेंगे।"













Click it and Unblock the Notifications