आंखों के नीचे काले घेरे हो जाने से हैं परेशान? घर बैठे ऐसे दूर करें अपने डार्क सर्कल्स
मुंबई,

खानपान में करें ये बदलाव
डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है। हमारे खान पान का त्वचा पर भी सीधा असर पड़ता है। ऐसे में शाम को हल्की भूख के दौरान रोस्टेड मूंगफली, गुड़, बादाम और नारियल का सेवन करना चाहिए। शरीर में पोषण की कमी नहीं होने देनी चाहिए साथ ही खूब पानी पीना चाहिए।

चेहरे पर लगाएं ये मास्क
त्वचा की देखभाल और डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए होममेड चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। आप एलोवेरा जेल को अगर डार्क सर्कल्स पर लगाकर मालिश करें, इससे डार्क सर्कल आसानी से खत्म हो जाएंगे। इसके अलावा आलू और पुदीने की पत्तियों का पेस्ट बना लें और इसका रस निकालकर कॉटन पैड से भिगोकर उन्हें अपनी आंखों के नीचे वाले हिस्से पर 10 मिनट के लिए रोज प्रयोग करें। डार्क सर्कल दूर करने के लिए आप कॉफी मास्क अपने आंखों के नीचे लगा सकते हैं।

खीरा और टमाटर भी कारगर
डार्क सर्कल को कम करने का सबसे अच्छा उपाय खीरा का होता है। खीरे के स्लाइस काट लें और उन्हे आंखों पर रख लें। ऐसा दिन में दो बार करें, दस से पंद्रह दिन में फायदा दिखेगा। टमाटर में कई सारे ऐसे गुण होते हैं जो त्वचा के डार्क कलर को बहुत हल्का कर देते हैं और त्वचा को खूब ग्लो प्रदान करते हैं. एक चम्मच टामटर का पेस्ट और नींबू की रस की कुछ बूंदे मिला लें और इसका मिश्रण तैयार कर लें। इस मिश्रण को अपनी आंखों के नीचे के काले घेरे पर लगाएं।

नीद लें और तनाव से रहें दूर
नींद लेना आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में लोगों की सबसे बड़ी परेशानी है नींद की कमी। आजकल लोग देर रात को सोते है जिसकी वजह से बॉडी रिलैक्स नहीं हो पाती है इसी वजह से डार्क सर्कल हो जाते हैं। डार्क सर्कल से निजात पाने के लिए नींद लेना बहुत जरुरी है। इसके अलावा टॉक्सिक लोगों से भी खुद को दूर रखें।












Click it and Unblock the Notifications