छत्तीसगढ़: पहले चरण के मतदान के बीच नक्सलियों ने किया बड़ा IED धमाका

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एक तरफ जहां आज पहले चरण का मतदान हो रहा है तो दूसरी तरफ नक्सलियों ने एक बार फिर से दंतेवाड़ा में आईईडी धमाका कर दिया है। नक्सलियों ने यह धमाका काटेकल्याण ब्लॉक के तुमाकपल कैंप के पास किया है। जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने 1-2 किलोमीग्राम आईईडी ब्लास्ट किया है। आपको बता दें कि आज छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मदतान हो रहा है। पहले चरण में 18 में से 10 सीटों पर मतदान हो रहा है।

naxal

इससे पहपे रविवार को नक्सलियों ने कांकेर के कोयाली बेड़ा में आईईडी धमाका किया था। इस हमले में एक बीएसएफ एएसआई की मौत हो गई थी। जानकारी के अनुसार यह आईडी धमाका सिलसिलेवार तरीके से छह जगहों पर हुआ था।छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षार्मियों की नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई थी। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मौत के घाट उतार दिया गया था, जबकि एक नक्सली को पकड़ लिया गया है।

इन नक्सलियों के पास से हथियार, गोला, बारूद भी जब्त किए गए हैं। आपको को बता दें कि नक्सलियों ने शनिवार रात तीन बड़े धमाके किए, जिसमे 13 लोगों की जान चली गई थी, जिसमे 8 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। पिछले 10 दिनों की बात करें तो बस्तर, राजनंदगांव से 300 आईईडी बरामद किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+