दंगल गर्ल जायरा वसीम ने टोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं ये बात

मुंबई। दंगल गर्ल' फिल्‍म समेत अन्‍य चंद फिल्‍मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों के दिलों की जीतने वाली जायरा वसीम ने बीते साल खुद को अभिनय की दुनिया से अलग कर लिया। उन्‍होंने अपने धर्म का हवाला देते हुए अभिनय करना बंद कर दिया, लेकिन अदाकारा जायरा वसीम उसके बाद से सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतह हैं। कई मुद्दों पर सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया भी देती रही है। वहीं इस बार जायरा वसीम ट्रोलर्स को करारा जवाब देने की वजह से सुर्खियों में हैं।

ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को आड़े हाथ लिया

ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को आड़े हाथ लिया

बता दें पिछले दिनों 'दगंल' गर्ल जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने वाले फैसले ने लोगों को चौंका दिया था, बॉलीवुड से लेकर पॉलीटिकल सेलिब्रिटीज तक ने जायरा के फैसले पर कमेंट्स किए थे, कोई उनके फैसले के पक्ष में था तो किसी को जायरा का ये फैसला नागवार गुजरा और उन्होंने उनकी आलोचना भी की थी। अब एक बार फिर बॉलीवुड को अलविदा कह चुकीं जायरा वसीम ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्‍ट लिखी। अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए उन्होंने ट्रोल करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स को आड़े हाथ लिया हैं। पोस्ट जायरा ने उन ट्रोल्स के लिए लिखी है जो उन्हें लगातार परेशान करते हैं।

हर कोई इतनी मोटी चमड़ी के साथ पैदा नहीं होता

हर कोई इतनी मोटी चमड़ी के साथ पैदा नहीं होता

जायरा ने अपने इस पोस्‍ट में लिखा कि हर कोई इतनी मोटी चमड़ी के साथ पैदा नहीं होता। हर कोई इतने भारी क्रिटिसिज्म को बर्दाश्त नहीं कर सकता। जायरा वसीम ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'हम काफी समय तक अपने शब्दों की ताकत से अनजान रहे हैं। हम बिना सोच समझे बातें बोलना शुरू कर देते हैं। बहुत कम लोग हैं जिन्हें यह एहसास होता है कि उनके शब्दों, प्रतिक्रियाओं और घटिया मजाक से लोग पर क्या असर पड़ता है'।

आपके शब्द किसी के दिल के टूटने की वजह बन सकते हैं

आपके शब्द किसी के दिल के टूटने की वजह बन सकते हैं

जायरा ने लिखा कि 'कल्पना कीजिए जब कोई शख्स आपकी वजह से सिर्फ यह सोचता रहता है कि वह एक हारा हुआ इंसान है। जायरा ने लिखा कि कम को ही इस बात का अहसास होता है कि हमारी प्रतिक्रियाएं, हमारे शब्द और घटिया जोक्स लोगों को किस तरह प्रभावित करते हैं। वो प्रभाव डालते हैं उनकी खुद की जिजीविशा और यकीनों पर। आपके एक जोक, आपके एक मीम, आपके एक कमेंट की वजह से जो आपको आपके फॉलोअर्स की वजह से बहुत कूल लगता है। आपके शब्द किसी के दिल के टूटने की वजह बन सकते हैं। कोई आपके शब्दों के चलते रातभर रो सकता है। यह किसी को ट्रॉमा दे सकता है या फिर किसी को जिंदगी भर ना भुलाया जा सकने वाला जख्म दे सकता है'।

कुछ दिनों पहले इस ट्वीट पर जमकर हुई थी ट्रोल

कुछ दिनों पहले इस ट्वीट पर जमकर हुई थी ट्रोल

इसके अलावा जायरा वसीन ने अपने इस पोस्ट में ट्रोलर्स को लेकर और भी ढेर सारी बातें लिखी हैं। सोशल मीडिया पर जायरा वसीम की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों जायरा वसीम अपनी एक और पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि फैंस उनकी तारीफ ना किया करें ये उनके ईमान के खिलाफ है।

यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

जायरा वसीन ने अपने इस पोस्ट में ट्रोलर्स को लेकर और भी ढेर सारी बातें और लिखी है सोशल मीडिया पर जायरा वसीम की पोस्ट काफी वायरल हो रही है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बीते दिनों जायरा वसीम अपनी एक और पोस्ट की वजह से काफी सुर्खियों में थीं। हाल ही में उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि फैंस उनकी तारीफ ना किया करें ये उनके ईमान के खिलाफ है। एक यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, "इतना कौन पढ़ेगा?" कुछ लोगों ने जायरा की बातों का समर्थन किया है और उनकी बातों की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा- उन्हें भौंकने दो। तुम वो करो जो तुम्हारी रूह तुम्हें कहे। एक अन्य यूजर ने लिखा- आपकी राइटिंग को सलाम है। वहीं एक यूजर ने लिखा गजब के विचार। बता दें जायरा आए दिन अपने इंस्‍टाग्राम पर लंबे-लंबे पोस्‍ट लिखकर अपनी प्रतिक्रिया देती आई हैं।

लिखी था कि एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं

लिखी था कि एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं

गौरतलब है कि 'सीक्रेट सुपरस्टार' की अभिनेत्री जायरा वसीम ने अचानक बॉलीवुड छोड़ने का ऐलान करके चौंका दिया था, जायरा ने एक पोस्ट के जरिए एक्टिंग छोड़ने का ऐलान किया था,उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि उन्हें लगता है कि वो एक्टिंग के कारण अल्लाह से दूर हो रही हैं, जायरा ने फेसबुक, ट्विटर और इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा सा स्‍टेटमेंट शेयर कर अपने दिल की बात साझा की थी। जायरा ने लिखा था कि 5 साल पहले मैंने बॉलीवुड में आने का फैसला लिया था और उसके बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह बदल गई, ये जर्नी मेरे लिए आसान नहीं रही है , मैं लगातार 5 सालों से लड़ रही हूं लेकिन अब हिम्मत नहीं है इसलिए मैं बॉलीवुड से अपना नाता हमेशा के ल‍िए तोड़ रही हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+