'आमिर के साथ अफेयर' पर दंगल गर्ल फातिमा ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात

आमिर खान के साथ अफेयर की खबरों पर दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ी बात कही है।

Recommended Video

    Fatima Sana Shaikh breaks silence on her relationship with Aamir Khan | FilmiBeat

    नई दिल्ली। बॉलीवुड में फिल्म स्टार्स अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है- दंगल गर्ल फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) का। नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' (Dangal) में गीता फोगाट की भूमिका निभाकर बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाली फातिमा सना शेख को लेकर पिछले कई दिनों से खबरें आ रहीं थी कि फिल्म में सह-कलाकार आमिर खान (Aamir Khan) और उनके बीच कुछ चल रहा है। इसके बाद जब आमिर खान की दूसरी फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान (Thugs of Hindostan) में भी फातिमा नजर आईं तो दोनों को लेकर अफवाहें और तेज हो गईं। अब फातिमा सना शेख ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

    'हां मैं वास्तव में परेशान हो गई थी'

    'हां मैं वास्तव में परेशान हो गई थी'

    इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक इंटरटेनमेंट वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में फातिमा सना शेख ने बताया, 'आमिर खान के साथ मेरे लिंक-अप की खबरों को देखकर मैं वास्तव में काफी परेशान हो गई थी। यह बहुत ही अजीब है। मेरी मां टीवी देखती रहती हैं और एक दिन उन्होंने दिखाते हुए कहा कि देखो तुम्हारी फोटो आई है और मैं यह देख रही थी उस खबर को दिखाने वाले चैनल ने क्या हेडलाइन दी है। मैं परेशान हो जाती थी और मुझे लगता था कि मुझे खुद को समझाना चाहिए।'

    'सुनो, तुम ऐसा क्यों सोचते हो'

    'सुनो, तुम ऐसा क्यों सोचते हो'

    फातिमा ने इंटरव्यू में आगे बताया, 'अगर कोई आपके ऊपर किसी तरह का आरोप लगाता है, तो स्वाभावित तौर एक बात अंदर से निकलकर आती है और वो पूछती है कि सुनो, तुम ऐसा क्यों सोचते हो? अगर आप एक आक्रामक इंसान हैं, तो आप हमला करेंगे। अगर आप एक विनम्र इंसान हैं, तो भी आप इसके बारे में बात को करेंगे ही। हालांकि अब मैं अफवाहों से परेशान नहीं होती। अब, मुझे समझाने की जरूरत नहीं है क्योंकि मुझे लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप क्या करते हैं, लोग आपके बारे में बात करेंगे ही।'

    'लोगों का काम है बोलना, वो बोलेंगे'

    'लोगों का काम है बोलना, वो बोलेंगे'

    दंगल गर्ल ने कहा, 'लोगों का काम है बोलना, वो बोलेंगे। इससे कोई भी चीज प्रभावित नहीं हो रही है। जो लोग इन चीजों को लिखते हैं, ये वही लोग हैं जो मुझसे अच्छी तरह से मिलेंगे। मुझे मालूम है कि यह उनका काम है लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे अच्छी नींद लेंगे।' आपको बता दें कि दंगल फिल्म में फातिमा सना शेख ने आमिर खान की बेटी गीता फोगाट का रोल निभाया था। फातिमा इन दिनों अनुराग बसु की फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो 'लाइफ इन ए मेट्रो' की अगली कड़ी है।

    अपारशक्ति खुराना के साथ भी जुड़ा था नाम

    अपारशक्ति खुराना के साथ भी जुड़ा था नाम

    आपको बता दें आमिर खान के अलावा फातिमा सना शेख का नाम दंगल में उनके सह-कलाकार अपारशक्ति खुराना के साथ भी जुड़ा था। अपारशक्ति ने फिल्म दंगल में फातिमा के चचेरे भाई की भूमिका निभाई थी। फातिमा ने कहा कि इस तरह की खबरों पर मैं क्या कहूं। इन बातों से अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। आमिर खार और अपारशक्ति दोनों ही बहुत अच्छे इंसान हैं और वो किसी भी तरह की बातों से इन दोनों से अपने रिश्ते खराब नहीं करना चाहती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+